'राहुल गांधी राजनीति के लायक नहीं,वे जबरदस्ती के नेता', उज्जैन में CM मोहन यादव ने कुछ यूं लिया आड़े हाथ

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार 10 अप्रैल को उज्जैन पहुंचे। यहां हरसिद्धि माता मंदिर और श्री अखंड ज्योति हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान सीएम यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। सीएम यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'राहुल गांधी राजनीति के लायक नहीं हैं...वे जबरदस्ती के नेता हैं।'

सीएम मोहन यादव बुधवार को उज्जैन स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां सीएम यादव ने कई कांग्रेसी नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान सीएम यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैं आज काफी खुश हूं क्योंकि हमने कांग्रेस के कई मित्रों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई है।

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने कहा कि लोग भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा करते है और हम प्रचंड बहुमत से मध्य प्रदेश में सभी 29 लोकसभा सीटें जीतेंगे। इस दौरान सीएम यादव ने अबकी बार 400 पार का नारा भी दिया। बता दें कि उज्जैन के लोकशक्ति भवन में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आज कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए।

रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश जी पटेल, अजनार के कांग्रेस नेता सुरपाल सिंह, जोबट के आनंद भाई शाह, आईटी सेल प्रदेश सचिव युवक कांग्रेस शुभम पाटीदार, मुंदडी ब्लॉक अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा समेत कई कांग्रेस नेताओं ने BJP जॉइन की। CM ने कहा कि हमारा परिवार रोज बढ़ता जा रहा है।

राहुल गांधी लगातार आदिवासी इलाकों में घूम रहे हैं? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए सीएम यादव ने कहा, राहुल गांधी राजनीति के लायक नहीं हैं। वे जबरदस्ती के नेता हैं। उन्होंने महुआ खाकर बता दिया है कि उनके क्या शौक हैं। अगर उन्हें महुआ बीनना और खाना ही है तो हम उनका स्वागत करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+