Ujjain News: भूतडी अमावस्या पर देखते ही देखते नदी में कूदा युवक, जिनसे देखा वो चौंका
उज्जैन में भूतडी अमावस्या पर्व पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार सुरक्षा के दृष्टिगत जिले के प्रमुख घाटों पर एसडीआरफ और होम गार्ड का अमला तैनात रहा।
एसडीआरएफ एवं होमगार्ड जिलों सेनानी संतोष कुमार जाट के निर्देशन में मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के तट पर बने रामघाट एवं केडी पैलेस सहित लगभग 15 से 16 घाटों पर होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के 145 अधिकारी कर्मचारी एवं जवानों को आपदा उपकरणों के साथ तैनात किया गया।

केवल रामघाट पर ही 06 मोटर बोट मय आपदा उपकरणों के साथ 25 होमगार्ड एवं एसडीआरएफ जवान तैनात किए गए। ड्यूटी के दौरान रामघाट पर निरंतर पेट्रोलिंग कर श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका गया एवं स्नान पर्व को श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित बनाया गया। केडी पैलेस पर स्नान संबंधी सुरक्षा इंतजाम किए गए एवं स्नान हेतु हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराया गया।
रामघाट पर प्लाटून कमांडर हेमलता पाटीदार के नेतृत्व में ड्यूटी के दौरान नरसिंह घाट ब्रिज से सुनील मालवीय पिता शंकर लाल मालवी उम्र 25 वर्ष निवासी जानसा पुरा उज्जैन ने ब्रिज से छलांग लगा दी। युवक को छलांग लगाते देख मौके पर तैनात एसडीआरएफ जवान दीपक पटेल एवं अशोक यादव ने लाइफ बाय थ्रो कर मोटर बोट की सहायता से युवक की जान बचाकर सुरक्षित पानी से बाहर निकाला गया एवं पुलिस के सुपुर्द किया गया। जिला सेनानी संतोष कुमार जाट द्वारा जवानों का उत्साह वर्धन कर उन्हें पुरुस्कृत किया गया।
उज्जैन में भूतड़ी अमावस्या के अवसर पर उज्जैन में विभिन्न घाटों पर हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। प्रत्येक घाटों पर प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा। घाटों पर सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यपालिक दंडाधिकारियों, पुलिस और होमगार्ड के अमले ने सक्रिय भूमिका निभाई। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग की गई।
कलेक्टर सिंह के निर्देश पर घाटों पर चिकित्सा सेवा के लिए मेडिकल टीम मौजूद रहीं। साथ ही राम घाट, सोमती कुंड , 52 कुंड में एक एक एंबुलेंस की व्यवस्था रही। गुरुद्वारा घाट 5 बिस्तरीय अस्पताल स्थापित किया गया। जहां बीमार पड़े श्रद्धालुओं का उपचार भी किया गया।
ये भी पढ़े- Mahakal मंदिर में रील बनाने से रोकने पर युवतियों का हंगामा, सुरक्षाकर्मी के साथ की मारपीट












Click it and Unblock the Notifications