टूरिस्ट्स के लिए टॉप पर अयोध्या, 2 अन्य शहरों के नाम 300 प्रतिशत से अधिक किए गए सर्च, रिपोर्ट में बड़ा दावा
मेकमाईट्रिप (MakeMyTrip Report) की रिपोर्ट में भारत के कुछ प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए यात्रियों की ओर टिकट को लेकर की गई खोज पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। जिसमें अयोध्या टॉप पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि राम नगरी के अलावा भी दो धार्मिक स्थल ऐसे हैं, जहां यात्रा के लिए 300 प्रतिशत से भी अधिक सर्चिंग हुई है।
मेकमाईट्रिप की इंडिया ट्रैवल ट्रेंड्स रिपोर्ट को 100 मिलियन से अधिक वार्षिक एक्टिव यूजर्स की सर्चिंग एक्टिविटी के आधार पर तैयार किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो वर्षों के दौरान टियर -2 और टियर -3 शहरों में धार्मिक स्थानों या उसके आसपास के गंतव्यों की खोज में 97% की वृद्धि दर्ज की गई है।

रिपोर्ट में आगे गया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी यात्रा सर्चिंग में वृद्धि दर्ज की गई। मेकमाईट्रिप ने कहा कि दुबई, बैंकॉक और सिंगापुर के लिए भारत से अंतर्राष्ट्रीय यात्रा खोज, जबकि लंदन, टोरंटो और न्यूयॉर्क सबसे अधिक खोजे जाने वाले लंबी दूरी के गंतव्यों में से 30% हैं। यहां हांगकांग, अल्माटी, पारो, बाकू, दा नांग और त्बिलिसी के लिए भी लोगों ने जमकर सर्च किया।
अयोध्या के लिए सर्चिंग में 500 प्रतिशत की वृद्धि
रिपोर्ट में कहा गया कि ट्रेवेल कंपनी मेकमाई ट्रिप के मुताबिक 2022 की तुलना में 2023 में अयोध्या के लिए यात्रा खोज में 585 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी के मुताबिक, पिछले साल उज्जैन के लिए 359% और बद्रीनाथ की यात्रा के लिए 343% लोगों ने सर्च किया। जबकि अयोध्या के लिए टूरिस्ट्स की सर्चिंग में 500 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
वहीं मेकमाईट्रिप के सह-संस्थापक और समूह सीईओ राजेश मागो को मुताबिक भारत पर्यटन क्षेत्र में एक मजबूत ताकत के रूप में उभर रहा है, ये अंतर्दृष्टि यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र में मांग और आपूर्ति के अंतर को पाटने में मदद कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications