केरल के सीएम पिनराई विजयन ने उत्तर प्रदेश में ननों के कथित उत्पीड़न पर गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उत्तर प्रदेश में ननों के कथित उत्पीड़न को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।
तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उत्तर प्रदेश में ननों के कथित उत्पीड़न को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। विजयन ने चिट्ठी में आरोप लगाया है कि बजरंग दल और झांसी पुलिस ने झांसी में चार ननों का उस समय उत्पीड़न किया जब वह ट्रेन से यात्रा कर दिल्ली से ओडिशा के राउरकेला जा रही थीं। उन्होंने कहा कि ननों को साथ दो दीक्षार्थी भी थे और दीक्षा ग्रहण करने के बाद पहली बार अपने घर वापस जा रहे थे। बजरंग दल के लगभग 150 कार्यकर्ताओं ने उन्हें धमकाया और उनका उत्पीड़न किया।
Recommended Video

चिट्ठी में आगे कहा गया है कि ननों और दीक्षकों को झांसी पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति में उनके पहचान पत्र दिखाने के बावजूद यह कहकर ट्रेन से उतार दिया कि ये पहचान पत्र फर्जी हैं और पुलिस के उच्च अधिकारियों और लखनऊ के पुलिस आईजी के मामले में हस्तक्षेप के बाद उन्हें रात 11 बजे पुलिस स्टेशन से छोड़ा गया।
यह भी पढ़ें: केरल चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
विजयन ने लिखा कि इस तरह की घटनाओं से राष्ट्र की छवि खराब होती है और ऐसी घटनाओं की केंद्र सरकार को हर हाल में निंदा करनी चाहिए। पिनाराई विजयन ने चिट्ठी में लिखा कि अमित शाह जी मैं आपसे इस मामले में तत्काल हस्क्षेप करने का अनुरोध कर रहा हूं।
जवाबदेह अधिकारियों को इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ऐक्शन लेने के लिए कहें जिन्होंने संविधान में दिए गए व्यक्तियों के अधिकारों की स्वतंत्रता को बाधित करने की कोशिश की है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications