Gaganyaan Mission: ' इस बार वक्त भी हमारा, काउंटडाउन भी हमारा और ...', जानिए PM मोदी ने क्यों कहा ऐसा?
Gaganyaan Mission: आज भारत के लिए खास दिन है क्योंकि आज Gaganyaan मिशन के चारों एस्ट्रोनॉट्स के नाम सामने आ गए हैं।ये नाम हैं प्रशांत नायर, अंगद प्रताप, अजित कृष्णन और शुभांशु शुक्ला।

पीएम मोदी ने इन चारों को एस्ट्रोनॉट विंग्स देकर इन्हें दुनिया के सामने पेश किया। इसके बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 'आज पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक पल है।'
आज 4 गगनयान यात्रियों से परिचित हुआ हूं-पीएम मोदी
'अभी कुछ ही देर पहले ही 4 गगनयान यात्रियों से परिचित हुआ हूं। ये सिर्फ 4 नाम या 4 इंसान नहीं हैं, ये वो चार शक्तियां हैं जो 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को अंतरिक्ष में लेकर जाएंगी।'
Recommended Video
'इस बार वक्त भी हमारा है, काउंटडाउन भी हमारा है...'
पीएम मोदी ने कहा कि '40 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जा रहा है लेकिन 'इस बार वक्त भी हमारा है, काउंटडाउन भी हमारा है और रॉकेट भी हमारा है।'
'आज शिव-शक्ति पॉइंट पूरे विश्व में इंडिया की ताकत को बता रहा'
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'पिछले साल भारत वह पहला देश बना जिसने चंद्रमा के साउथ पोल पर तिरंगा फहराया, आज शिव-शक्ति पॉइंट पूरे विश्व में इंडिया की ताकत को बता रहा है।'
हमारी आज की पीढ़ी बहुत लकी है-पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि 'हर राष्ट्र की विकास यात्रा में कुछ पल ऐसे आते हैं जो वर्तमान के साथ ही आने वाली पीढ़ियों को भी परिभाषित करते हैं। आज भारत के लिए यह ऐसा ही क्षण है, हमारी आज की पीढ़ी बहुत लकी है जिसे कि जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में ऐतिहासिक कार्यों का यश मिल रहा है।'
'2035 तक भारत के पास अंतरिक्ष में अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा'
उन्होंने कहा कि '2035 तक, भारत के पास अंतरिक्ष में अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा जो हमें अंतरिक्ष के अज्ञात विस्तार का अध्ययन करने में मदद करेगा।'
पीएम मोदी ने दिया अनमोल तोहफा
आपको बता दें कि आज सुबह पीएम मोदी ने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) का दौरा किया।वहीं उन्होंने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में PSLV सहित अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, ISRO प्रोपल्शमें नई सेमी-क्रायोजेनिक्स एकीकृत इंजन और ट्राइसोनिक पवन सुरंग का उद्घाटन किया।
#WATCH | At Vikram Sarabhai Space Centre (VSSC) in Thiruvananthapuram, PM Modi says "By 2035, India will have its own space station in space that will help us study the unknown expanses of space. In this period of Amrit Kaal, Indian astronaut will land on the surface of the moon… pic.twitter.com/Zpn32kDKan
— ANI (@ANI) February 27, 2024












Click it and Unblock the Notifications