लोकसभा चुनाव 2024: शशि थरूर ने स्वीकार की राजीव चंद्रशेखर की चुनौती, जानिए केंद्रीय मंत्री ने क्या दिया चैलेंज
Rajiv Chandrashekhar Challenge Shashi Tharoor: कांग्रेस नेता शशि थरूर को इस बार भी पार्टी ने तिरुवनंतपुरम से मैदान में उतारा है। बीजेपी ने शशि थरूर के खिलाफ केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को मैदान में उतारा है। इस बीच राजीव चंद्रशेखर ने तिरुवनंतपुरम के विकास पर बहस को लेकर शशि थरूर को चुनौती दी है।
इसके बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने चुनौती स्वीकार कर ली है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि वह बहस का स्वागत करते हैं, लेकिन उन्होंने राजीव चंद्रशेखर पर अब तक बहस से बचने का आरोप भी लगाया है। हां, मैं बहस का स्वागत करता हूं। लेकिन तिरुवनंतपुरम के लोग जानते हैं कि अब तक बहस से कौन बच रहा है।

आइए हम राजनीति और विकास पर बहस करें। आइए हम मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता, नफरत की राजनीति और भाजपा के 10 साल के प्रचार पर बहस करें। आइए हम तिरुवनंतपुरम के विकास और पिछले 15 वर्षों में हमने जो प्रगति की है उसके बारे में भी चर्चा करें।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Polls: कांग्रेस नेता शशि थरूर के पास करोड़ों की संपत्ति, जानें कितनी जमीन और सोना?












Click it and Unblock the Notifications