Manmohan Singh Funeral Updates: पंचतत्व में विलीन हुए भारत के मनमोहन, अमर रहे नारों से गूंजा निगम बोध घाट
Manmohan Singh Funeral Updates: पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को पहले कांग्रेस मुख्यालय और फिर निगम बोध घाट ले जाया गया, जहां परिजनों ने उनकी पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। इस दौरान निगम बोध घाट मनमोहन सिंह अमर रहे जैसे नारों से गूंज उठा।

LIVE Feed
उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "हमें लगता है कि वह अभी भी जीवित हैं। देश के लिए उनके सभी योगदानों ने हमें ताकत दी है। उन्होंने शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, आधार कार्ड और कई अन्य कानून लाए..."
शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, "कांग्रेस द्वारा उठाया गया सवाल पूरी तरह से विवाद से प्रेरित है। उन्हें याद दिलाना चाहिए कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए कभी स्मारक नहीं बनाया, जो उनकी पार्टी के नेता थे... बिना किसी बात के विवाद क्यों खड़ा किया जा रहा है?... कांग्रेस पार्टी को अनावश्यक राजनीति और मीडिया लाइमलाइट से आगे बढ़ना चाहिए।"
कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, "उन्होंने देश को बहुत कुछ दिया और राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम किया...सरकार को उनके लिए जगह आवंटित करनी चाहिए। उन्हें वह सम्मान दिया जाना चाहिए जिसके वे हकदार हैं।"
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, "उन्होंने देश के लिए कई काम किए और देश में कई सुधार लाए। आज उनका निधन हो गया है, लेकिन हमें अभी भी लगता है कि वह हमारे बीच थे। उनके योगदान ने देश को एक बड़ी ताकत दी।"
Manmohan Singh: निगम बोध घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
Manmohan Singh: मौन हो गए मनमोहन, पंचतत्व में विलीन हुए डॉ. सिंह, निगम बोध घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
Manmohan Singh: पूर्व कर्मचारी ने शेयर कीं यादें
Manmohan Singh: RBI गवर्नर रहते मनमोहन सिंह इस दुकान पर आते किताबें खरीदने, पूर्व कर्मचारी ने शेयर कीं यादें
OI Exclusive: सुब्रमण्यम स्वामी का खुलासा- मनमोहन सिंह की राहुल और सोनिया ने बड़ी धज्जियां उड़ाई थी
OI Exclusive: सुब्रमण्यम स्वामी का खुलासा- मनमोहन सिंह की राहुल और सोनिया ने बड़ी धज्जियां उड़ाई थी, VIDEO
आप सांसद संजय सिंह ने कहा
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें इस बारे में बात भी करनी पड़ रही है। इससे पता चलता है कि सरकार की सोच कितनी घृणित है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहता हूं कि आप प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए राजघाट परिसर में जगह क्यों नहीं देने को तैयार हैं? यह पार्टी खुद को सबसे सभ्य कहती है? मुझे एक पूर्व प्रधानमंत्री का नाम बताएं जिनका अंतिम संस्कार निगमबोध में हुआ हो। सिख समुदाय कितना अपमानित महसूस कर रहा होगा।"
अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट ले जाया जा रहा मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है।
https://hindi.oneindia.com/news/india/live-former-prime-minister-and-veteran-congress-leader-manmohan-singh-passed-away-read-details-hindi-1187299.html?ref_source=OI-HI&ref_medium=Home-Page&ref_campaign=News-Cards
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जताया दुख
व्हाइट हाउस ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति जो बाइडेन का एक बयान जारी किया, बयान में कहा गया है, "जिल और मैं भारत के लोगों के साथ पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। इस कठिन समय के दौरान, हम उस दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्ध हैं जिसके लिए प्रधानमंत्री सिंह ने अपना जीवन समर्पित किया था। जिल और मैं पूर्व प्रथम महिला गुरशरण कौर, उनके तीन बच्चों और भारत के सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"
भाजपा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर भाजपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "देश के आर्थिक विकास की एक बड़ी नींव रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री को उचित सम्मान देने के लिए भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी के मद्देनजर कल कैबिनेट ने अपनी बैठक में फैसला लिया कि मनमोहन सिंह की याद में एक स्मारक और समाधि बनाई जाएगी और यह बात कांग्रेस पार्टी को बता दी गई है।
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, "एक अच्छे इंसान, प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री का निधन हो गया। उन्होंने देश के लिए काम किया। आज हम उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए यहां आए हैं।" पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "हमारे हिसाब से हमने जो मांग की है वह सही है...उन्होंने राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया..."
READ MORE
More From
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications