OI Exclusive: सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा बयान- मनमोहन सिंह की राहुल और सोनिया ने बड़ी धज्जियां उड़ाई! VIDEO

OI Exclusive: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में 26 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। उनके निधन के बाद वन इंडिया हिंदी की एंकर मीनाक्षी कंडवाल के "द वन इंडिया शो" में भाजपा नेता डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बारे में बात करते हुए कई राज खोले।

उन्‍होंने डॉ.मनमोहन सिंह द्वारा देश में किए गए आर्थिक सुधारों, उनके संयमित व्यक्तित्व और राजनीतिक ढांचे में आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्‍होंने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्‍व पर जमकर हमला बोला।

OI Exclusive

डॉ. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा पूर्व पीएम के निधन से भारतीय राजनीति में एक युग का अंत हो गया है। डॉ. स्वामी ने देश के विकास में डॉ. सिंह के अमूल्य योगदान को स्वीकार किया, खासकर 1990 के दशक के दौरान जब उन्होंने भारत के आर्थिक उदारीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

क्‍या मनमोहन सिंह का इतिहास उदार मूल्‍यांकन क्‍या कर पाएगा?

मीनाक्षी कंडवाल के सवाल "एक बार पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने संसद में अपनी खामोशी को लेकर कहा था "इतिहास मेरा उदार मूल्‍यांकन करेगा" तो क्‍या आपको लगता है कि क्‍या मनमोहन सिंह का आने वाले वक्‍त में इतिहास उनका उदार मूल्‍यांकन कर पाएगा?"

"तब गांधी परिवार अंबेडकर का नाम तक नहीं लेता था"

इस प्रश्‍न पर डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी बोले- "मनमोहन सिंह ने कई अच्‍छे काम किए और देश की उन्‍नति के लिए कई सहाहनीय फैसले लिए।" इसके साथ ही स्‍वामी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा "जब तक जवाहरलाल नेहरू थे तब तक गांधी परिवार डॉक्‍टर अंबेडकर का नाम तक नहीं लेता था, आज डॉक्‍टर अंबेडकर का नाम चमक रहा है। मुझे लगता है कि ऐसा ही अब मनमोहन सिंह के साथ भी होगा।" उन्‍होंने कहा वो ऐसे नेता थे जो कभी भी अपना कोई प्रचार नहीं करते थे।"

मनमोहन सिंह बहुत दुखी थे जब....

मनमोहन के शांत स्‍वभाव और कम बोलने की आदत को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ. स्वामी ने पूर्व पीएम की कथित कमजोरियों और सोनिया गांधी के साथ उनके संबंधों के बारे में बात की। उन्होंने एक नेता के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह के सामने आने वाली बाधाओं और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्‍व की जमकर आलोचना की।

डॉ. स्वामी ने कहा "वो मेरे अच्‍छे मित्र थे अपने लिए वो सार्वजनिक तौर पर कम बोलते थे लेकिन वो मेरे अच्‍छे दोस्‍त थे और मुझसे अपनी सारी बातें शेयर करते थे। स्‍वामी ने कहा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के काल में वो बहुत दुखी हुए थे, उन्‍होंने कहा राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने उनकी बड़ी धज्जियां उड़ाई थी।

राहुल गांधी ने सरेआम की थी राहुल गांधी की बेइज्‍जती

डॉ. स्वामी ने वो वाकया याद दिलाया जब राहुल गांधी ने एक प्रेस कान्‍फ्रेंस में मनमोहन सिंह के दस्‍तावेज को उठा कर फाड दिया था। उन्‍होंने कहा तब राहुल गांधी ने उनकी इतनी बेइज्‍जती की थी जिसको सारे देश ने देखा था।

मनमोहन के साथ बिताए पल को याद किया

मनमोहन सिंह के साथ अपनी यादगार मुलाकात के सवाल पर सुब्रमण्यम स्वामी ने बताया जब मनमोहन सिंह दिल्‍ली स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स में प्रोफेसर थे तब मैं भी प्रोफेसर था, उस समय से मैं उनकी इकोनॉमिक्स समझते थे और वो मेरी उनकी इकोनॉमिक्स समझते थे। उन्‍होंने बताया तब से हमारी बात देश की अर्थव्‍यवस्‍था समेत अन्‍य मुद्दों को लेकर होती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+