पिता-पुत्र की जोड़ी ने कराया IPL ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन, क्या टूर्नामेंट में पहली बार रचा जाएगा अनोखा इतिहास?

आईपीएल की नीलामी में हर साल कई ऐसे नाम शामिल होते हैं, जिन पर फ्रेंचाइजी की खास नजर रहती है। कुछ खिलाड़ी अपने अनुभव के दम पर टीमों को आकर्षित करते हैं, तो कुछ युवा क्रिकेटर पहली बार इस बड़े मंच पर जगह बनाने की कोशिश करते हैं। आईपीएल 2027 के ऑक्शन में एक ऐसी जोड़ी भी चर्चा में है, जिसका रिश्ता मैदान से बाहर भी बेहद खास है।

अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और उनके बेटे हसन ईसाखिल ने आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। अगर दोनों खिलाड़ियों को अंतिम नीलामी सूची में जगह मिलती है, तो यह आईपीएल के इतिहास में एक खास पिता-बेटे की जोड़ी बन सकती है।

ipl auction

पिता का बेस प्राइस 1 करोड़, बेटे ने रखे 75 लाख

मोहम्मद नबी ने आईपीएल 2027 ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखा है। उनके बेटे हसन ईसाखिल ने 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन कराया है। हसन पहली बार आईपीएल नीलामी का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जबकि नबी इससे पहले भी इस लीग में खेल चुके हैं।

मोहम्मद नबी 41 साल के हैं और 1 जनवरी 2027 को 42 वर्ष के हो जाएंगे। दूसरी तरफ उनके बेटे हसन की उम्र फिलहाल 20 साल है। दोनों के बीच करीब 21 साल का अंतर है। नबी के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और फ्रेंचाइजी लीग का लंबा अनुभव है, जबकि हसन अभी अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

आईपीएल में खेल चुके हैं मोहम्मद नबी का प्रदर्शन

मोहम्मद नबी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह आखिरी बार 2024 में मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल में खेले थे।

अफगानिस्तान के लिए नबी का अंतरराष्ट्रीय करियर भी काफी लंबा रहा है। उन्होंने 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह अब तक 3 टेस्ट, 181 वनडे और 155 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं। उनके नाम वनडे में 3801 रन और 181 विकेट हैं, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 2509 रन बनाने के साथ 111 विकेट भी लिए हैं।

बेटे हसन के पास पहली बार आईपीएल में जगह बनाने का मौका

हसन ईसाखिल के लिए यह पहला मौका है, जब उन्होंने आईपीएल ऑक्शन में अपना नाम दर्ज कराया है। वह सितंबर 2026 में अफगानिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं। अब तक उन्होंने दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।

हसन ने अपने टी20 करियर में 32 मुकाबलों में 656 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 63 रन है और स्ट्राइक रेट 133.30 का रहा है। ऐसे में उनके लिए आईपीएल जैसी बड़ी लीग में जगह बनाना करियर का अहम पड़ाव हो सकता है।

क्या दोनों को मिलेगी नीलामी में जगह?

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, सभी खिलाड़ियों को नीलामी में बोली के लिए अंतिम सूची में जगह नहीं मिलेगी। फ्रेंचाइजी अपनी पसंद के खिलाड़ियों के नाम देंगी, जिसके बाद अंतिम सूची जारी होगी। ऐसे में मोहम्मद नबी और हसन ईसाखिल दोनों का अंतिम सूची में शामिल होना अभी तय नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+