Manmohan Singh Net Worth: मनमोहन सिंह अपने पीछे छोड़ गए कितनी संपत्ति? कार थी मारुति 800
Manmohan Singh Net Worth: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार शाम मनमोहन सिंह की तबीय बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने अंतिम सांस ली। मनमोहन सिंह के निधन की पुष्टि एम्स हॉस्पिटल ने की है।
एम्स की तरफ से बताया गया कि भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें रात 8:06 बजे नई मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया था। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उनका निधन हो गया।

मनमोहन सिंह दो बार रहे थे पीएम
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह साल 2004 से 2009 और 2009 से 2014 तक दो बार प्रधानमंत्री रहे थे। इस दौरान मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को और भी मजबूती दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनमोहन सिंह पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में फाइनेंस मिनिस्टर भी रहे थे। हालांकि, पीएम का पद छोड़ने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी।
मनमोहन सिंह नेटवर्थ (manmohan singh net worth)
मनमोहन सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी श्रीमती गुरशरण कौर और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। आइए जानते हैं मनमोहन सिंह अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं...
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनमोहन सिंह की संपत्ति की बात करें तो उनके पास कुल 15 करोड़ 77 लाख रुपये की संपत्ति है। साल 2019 में राज्यसभा में दिए गए एफिडेफिट के मुताबिक, उनके पास दिल्ली और चंडीगढ़ में एक फ्लैट भी है। इतना ही नहीं, मनमोहन सिंह के ऊपर कोई कर्ज नहीं था।
एफिडेविट के मुताबिक, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पास 7 करोड़ 72 लाख 54 हजार 370 रुपए कैश थे। वहीं, 12 लाख 76 हजार की एनएएस और पोस्टल सेविंग स्कीम थी। इतना ही नहीं, 3 लाख 86 हजार 500 रुपए की ज्वैलरी भी थी। वहीं, 2013 के एफिडेविट के मुताबिक, मनमोहन सिंह के पास मारूति 800 कार थी।
साथ ही, कुछ रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज और बैंक डिपॉजिट भी थे। मनमोहन सिंह ने उस समय कुल नेट वर्थ 10.73 करोड़ रुपए थे। वहीं, दिल्ली और चंडीगढ़ में स्थित घर की वैल्यू आज से 11 साल पहले 7.27 करोड़ रुपए थे। इतना ही नहीं, उनके पास एसबीआई अकाउंट में 3.46 करोड़ रुपए जमा और निवेश के तौर पर थे।
ये भी पढ़ें: Manmohan Singh: पाकिस्तान में जन्मा, विलायत में पढ़ा, बना अपने बॉस का बॉस! पूर्व PM मनमोहन की कही-अनकही बातें
Recommended Video
पंजाब प्रांत में हुआ था मनमोहन सिंह का जन्म
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव में हुआ था। उन्होंने 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मेट्रिक की शिक्षा पूरी की और उसके बाद अपनी आगे की पढ़ाई ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से की। 1957 में उन्होंने अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी से ऑनर्स की डिग्री अर्जित की।












Click it and Unblock the Notifications