Manmohan Singh: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक
Manmohan Singh Passed Away: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार रात 9 बजकर 51 मिनट पर उन्होंने दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली। मनमोहन सिंह के निधन पर भारत सरकार ने 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।
Recommended Video
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने भारत सरकार के सूत्र के हवाले से बताया कि शुक्रवार 27 दिसंबर को सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। साथ ही, 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया जाएगा। कल सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी।

वहीं, डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। खबर के मुताबिक, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने रात 8:06 बजे दिल्ली एम्स के नई मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था।
एम्स प्रशासन ने बताया कि तमाम कोशिशों के बावजूद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन पर देश की तमाम दिग्गज हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।
ये भी पढ़ें: Manmohan Singh Net Worth: मनमोहन सिंह अपने पीछे छोड़ गए कितनी संपत्ति? कार थी मारुति 800
पंजाब प्रांत में हुआ था मनमोहन सिंह का जन्म
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव में हुआ था। उन्होंने 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मेट्रिक की शिक्षा पूरी की और उसके बाद अपनी आगे की पढ़ाई ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से की। 1957 में उन्होंने अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी से ऑनर्स की डिग्री अर्जित की।
ये भी पढ़ें: Manmohan Singh Economic Reform: 1991 में आर्थिक संकट से 'डूबते' भारत को कैसे मनमोहन सिंह ने बचाया था?












Click it and Unblock the Notifications