Chhath Sindoor Row: छठ-सिंदूर पर टिप्पणी पर फंसे यश माहेश्वरी! कॉमेडियन पटना में FIR, Delhi-CM से ये मांग

Chhath Sindoor Row: छठ महापर्व के दौरान विवाहित महिलाओं द्वारा लगाए जाने वाले सिंदूर और बिहार की महिलाओं पर कथित अश्लील व अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली के स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

जहां एक ओर पटना साइबर पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर राजधानी में भी सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यह पूरा विवाद 21 नवंबर 2026 को यश माहेश्वरी के यूट्यूब चैनल (@Almostyash) पर अपलोड किए गए स्टैंड-अप कॉमेडी शो 'Morally Questionable' की एक क्लिप के वायरल होने के बाद शुरू हुआ। आरोप है कि दिल्ली में आयोजित इस शो के दौरान उन्होंने छठ व्रत रखने वाली महिलाओं द्वारा नाक से माथे तक लगाए जाने वाले पारंपरिक सिंदूर को लेकर बेहद आपत्तिजनक तुलना और टिप्पणी की।

ये भी पढें: राहुल गांधी के साथ मंच पर वो कॉमेडियन कौन था? जिसने उड़ाया PM मोदी का मजाक, पहले भी Reel हुई थी ब्लॉक!
ये भी पढें: राहुल गांधी के साथ मंच पर वो कॉमेडियन कौन था? जिसने उड़ाया PM मोदी का मजाक, पहले भी Reel हुई थी ब्लॉक!

पटना साइबर पुलिस ने BNS की चार धाराओं में दर्ज की FIR

सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश और शिकायतों के बाद पटना साइबर पुलिस ने 24 नवंबर को यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR संख्या 1550/26 दर्ज की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 75(1), 79, 351 और 352 तथा आईटी एक्ट के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा होने की आशंका को देखते हुए मामले को गंभीरता से लिया गया है।

इसके अलावा बिहार राज्य महिला आयोग ने भी मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय के. शर्मा को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दिल्ली में LJP (RV) का मोर्चा: CM रेखा गुप्ता से IFSO जांच की मांग

बुधवार, 25 नवंबर 2026 को एलजेपी (रामविलास) के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली प्रभारी प्रणब कुमार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखते हुए कहा कि छठ महापर्व दिल्ली की पहचान का अभिन्न हिस्सा बन चुका है और इस साल दिल्ली सरकार ने मुनक नहर पर 11 किलोमीटर लंबे घाट समेत 1,400 से अधिक घाटों पर भव्य व्यवस्था की थी। एलजेपी (रामविलास) के कार्यकर्त्ताओं ने दिल्ली के साकेत पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत भी दर्ज़ करवाई है।

लोजपा नेता प्रणब कुमार ने आरोप लगाया कि छठ समापन के महज पांच दिन बाद 21 नवंबर को दिल्ली में रिकॉर्ड किए गए शो के जरिए पूर्वांचली समाज की माताओं-बहनों की गरिमा और लोक आस्था पर सीधा हमला किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से निम्नलिखित मांगें रखीं:

  • दिल्ली पुलिस को उचित कानूनी धाराओं के तहत यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया जाए।
  • उस वेन्यू (स्थान) और कार्यक्रम के आयोजकों की भी जांच की जाए, जहां यह शो रिकॉर्ड हुआ।
  • दिल्ली पुलिस की IFSO (Intelligence Fusion and Strategic Operations) यूनिट मूल वीडियो और वायरल क्लिप्स को साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित रखे और सोशल मीडिया पर इनके प्रसार को रोके।
  • दिल्ली महिला आयोग (DCW) मामले का संज्ञान ले और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धार्मिक व लोक परंपराओं के उपहास पर त्वरित कार्रवाई के लिए एक तंत्र बनाया जाए।
  • पार्टी की ओर से साउथ दिल्ली के वुमन क्राइम सेल थाने में भी औपचारिक शिकायत सौंपने की बात कही गई है।

93 सेकंड के माफीनामे के बाद भी क्यों नहीं थमा गुस्सा?

चौतरफा विवाद बढ़ने के बाद यश माहेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल से विवादित वीडियो हटा दिया और अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया। मंगलवार, 24 नवंबर की शाम उन्होंने यूट्यूब पर 93 सेकंड का एक माफीनामा वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने स्वीकार किया कि बिहार के सांस्कृतिक पहलुओं पर इस तरह की टिप्पणी करना उनकी "100 फीसदी गलती" थी और उनका इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का नहीं था।

हालांकि, उनकी माफी के बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ। सोशल मीडिया यूजर्स और नेताओं का कहना है कि पूरे 93 सेकंड के माफीनामे में माहेश्वरी ने एक बार भी 'छठ पूजा', 'सिंदूर' या 'बिहार की महिलाओं' का सीधा उल्लेख नहीं किया। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने तो इस विवाद पर प्रधामंत्री तक से गुहार लगाई कि जब 'सिंदूर' की रक्षा के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसा अभियान चलाया जा सकता है तो बिहारी महिलाओं के सिंदूर के अपमान पर कार्रवाई क्यों नहीं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखने के बाद इस प्रकरण पर टिप्पणी करते हुए एलजेपी (आर) नेता प्रणब कुमार ने भी कहा कि अभिव्यक्ति की आज़ादी और हास्य की स्वतंत्रता का सम्मान है, लेकिन इसे महिलाओं की गरिमा और धार्मिक आस्था के अपमान का लाइसेंस नहीं बनने दिया जा सकता।

ये भी पढें: कौन हैं यश माहेश्वरी? बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर ऐसी टिप्पणी कर फंसे कॉमेडियन, FIR की मांग से बढ़ा विवाद
ये भी पढें: कौन हैं यश माहेश्वरी? बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर ऐसी टिप्पणी कर फंसे कॉमेडियन, FIR की मांग से बढ़ा विवाद

कॉमेडियन के खिलाफ एक साथ आए सभी राजनीतिक दल

इस मामले में अलग-अलग विचारधारा के राजनीतिक दलों ने एक सुर में कॉमेडियन की आलोचना की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने इसे भारतीय संस्कृति और महिलाओं की गरिमा पर "घिनौना हमला" बताया। वहीं बिहार की सामाजिक कार्यकर्ता व हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में आई रितु जायसवाल ने बिहार के सभी 38 जिलों में FIR दर्ज करने की मांग की।

भारतीय जनता पार्टी के नेता शाहनवाज़ हुसैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह केवल बिहारी महिलाओं का ही अपमान नहीं है बल्कि भगवान भास्कर की उपासना करने वाले लोगों की धार्मिक भावनाओं को भी आहत करने वाला है। उन्हें समझना चाहिए कि बिहार के लोग केवल उगते हुए सूर्य को ही नहीं, डूबते हुए सूर्य की भी पूजा करते हैं।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर डिजिटल प्लेटफॉर्म और स्टैंड-अप कॉमेडी में अभिव्यक्ति की आज़ादी बनाम सांस्कृतिक संवेदनशीलता की बहस को केंद्र में ला दिया है। कुछ लोग सोशल मीडिया पर यह भी पूछ रहे हैं कि बार-बार हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति को ऐसी फूहड़ता का सामना क्यों करना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+