Manmohan Singh: मनमोहन सिंह के नाम पर पाकिस्‍तान में है एक स्‍कूल, जानें क्‍या है वजह?

Manmohan Singh Passed Away: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में 26 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। पूर्व पीएम की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्‍ली के एम्‍स अस्‍पताल में आनन-फानन में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उन्‍होंने अंतिम सांस ली।

खबरों के अनुसार गुरुवार की शाम उन्‍हें बेचैनी और सांस लेने में तकलीफ होने के बाद भर्ती करवाया गया था। मनमोहन सिंह की दो बार बाईपास सर्जरी भी हो चुकी थी। भारत के दो बार प्रधानमंत्री रह चुके मनमोहन सिंह का निधन से राजनीतिक जगत को बड़ी क्षति है। आइए जानते हैं मनमोहन सिंह का पाकिस्‍तान से क्‍या नाता था और क्‍यों उनके नाम पर वहां पर स्‍कूल क्‍यों बनाया गया है?

Manmohan Singh Passed Away

पाकिस्‍तान से मनमोहन सिंह का है ये खास कनेक्‍शन

बता दें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्‍म 26 सितंबर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह के चकवाल गांव में हुआ था तब ये गाह भारत का हिस्‍सा था जो बंटवारे में पाकिस्‍तान के हिस्‍से में चला गया।

पा‍किस्‍तान में है यहां पर है मनमोहन सिंह के नाम पर स्‍कूल

2004 में जब मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री बने थे तब पाकिस्‍तान का गाह खूब चर्चा में आया था। इसके बाद 2007 में पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत की तत्‍कालीन सरकार ने गाह को आदर्श गांव बनाने का ऐलान किया था और मनमोहन सिंह के सम्‍मान में यहां के स्‍कूल का नाम मनमोहन सिंह गवर्नमेंट ब्वॉय स्‍कूल रखा था। ये स्‍कूल आज भी गाह में मौजूद है।

जानें इसी स्‍कूल को क्‍यों दिया गया मनमोहन का नाम

मनमोहन सिंह ने कक्षा चार की अपनी प्रारंभिक पढ़ाई गाह के इसी स्‍कूल की थी। इसके बाद मनमोहन सिंह चकबाल कस्‍बे में पढ़ाई करने चले गए। इसके बाद भारत-पाकिस्‍तान के बंटवारे के बाद दंगे भड़कने के बाद मनमोहन सिंह अपने परिवार के साथ भारत में आकर बस गए। जब मनमोहन सिंह पीएम बने थे तब गाह गांव के लोगों ने उनसे गुजारिश की थी कि वो एक बार अपनी जन्‍मभूमि पर जरूर आएं।

गाह के लोग आज भी क्‍यों लुटाते हैं मनमोहन सिंह पर प्‍यार?

पाकिस्‍तान के गाह गांव के लोग आज भी मनमोहन सिह का आभार प्रकट करते है क्‍योंकि उनकी वजह से उनका गांव आदर्श गांव बना और यहां का विकास संभव हुआ। आदर्श गांव बनने के बाद ही पाकिस्‍तान के पश्चिम पंजाब के गाह गांव मे स्‍ट्रील लाइट, सड़के, बिजली, पक्‍के मकान और छात्र-छात्राओं के लिए स्‍कूल है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनकर उनके गांव के लोगों को गहरा सदमा लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+