Dr Manmohan Singh Love Story: 'कीर्तन गायिका को देखते ही दिल हार बैठे थे पूर्व PM', दिलचस्प है प्रेमकहानी
Dr Manmohan Singh Love Story: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने गुरुवार रात 9:51 बजे 92 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वो लंबे वक्त से उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। गुरुवार देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ी थी,जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था लेकिन तमाम कोशिशों के बावदजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। देश में 7 दिन का राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। दो बार देश के पीएम रहे डॉ मनमोहन सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी और 3 बेटियों को छोड़कर गए हैं।

सादगीपूर्ण और स्वच्छ छवि वाले डॉ मनमोहन सिंह आम तौर पर काफी शांत रहा करते थे। उनके सरल स्वभाव का तो विपक्ष भी मुरीद था।
इतिहास की प्रोफेसर, लेखिका और कीर्तन गायिका
अगर इनके निजी जीवन की बात करें तो मनमोहन सिंह ने साल 1958 में इतिहास की प्रोफेसर, लेखिका और कीर्तन गायिका गुरुशरण सिंह से शादी की थी। इनकी शादी की कहानी भी काफी दिलचस्प रही है। हालांकि दोनों का रिश्ता परिवार वालों ने तय किया लेकिन पहली मुलाकात में ही Cambridge से पढ़े मनमोहन सिंह को गुरुशरण सिंह से मोहब्बत हो गई थी।

दरअसल 1957 में Cambridge से पढ़कर भारत लौटे मनमोहन सिंह की शादी की चिंता उनके परिवारवालों को हुई तो उनके लिए लड़कियां खोजी जाने लगीं। कहते हैं परिवार ने पहले एक संपन्न फैमिली में उनके रिश्ते की बात चलाई, जहां से काफी दहेज भी मिल रहा था लेकिन लड़की पढ़ीलिखी नहीं थी।
'दहेज नहीं पढ़ी-लिखी लड़की चाहिए'
मनमोहन सिंह को जब ये बात चली तो उन्होंने तुरंत ही इस शादी से मना कर दिया और कहा कि 'दहेज नहीं पढ़ी-लिखी लड़की चाहिए।'
'गुरुशरण सिंह सफेद सलवार कमीज में मनमोहन सिंह से मिलने आई थीं'
उसी दौरान कीर्तन गायिका गुरुशरण सिंह की बड़ी बहन बसंत को मनमोहन सिंह के बारे में पता चला और वो उनके घर रिश्ता लेकर पहुंचीं। मनमोहन सिंह और गुरुशरण सिंह को मिलवाया गया। ये मीटिंग छत पर हुई, जहां गुरुशरण सिंह सफेद सलवार कमीज में मनमोहन सिंह से मिलने आई थीं।
'एक संगीत समारोह में गुरुशरण सिंह ने कीर्तन गाया था'
पूर्व पीएमने उन्हें देखते ही 'हां' कर दी क्योंकि वो उस वक्त इतिहास में एमए कर रही थीं। इसके बाद एक संगीत समारोह में गुरुशरण सिंह ने कीर्तन गाया था लेकिन इस गाने के बाद उनके गुरु ने उनकी काफी आलोचना की और कहा कि 'अच्छा गीत नहीं गाया।'
'अंग्रेजी नाश्ते से की इंप्रेस करने की कोशिश'
तब मनमोहन सिंह ने उनसे कहा था कि 'नहीं गुरु जी, ऐसा नहीं है, उन्होंने अच्छा गाया और इसके बाद उन्होंने गुरुशरण सिंह को अपने घर अगली सुबह ब्रेकफास्ट के लिए आमंत्रित किया था। जहां उन्होंने अंग्रेजी नाश्ते यानी कि अंडे और टोस्ट से इंप्रेस करने की कोशिश की थी। इस बात का खुलासा खुद गुरुशरण सिंह ने एक इंटरव्यू में किया था।

साल 1958 में मनमोह सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली गुरुशरण सिंह ने अपने पति की आखिरी सांसों तक साथ निभाया है। वो अपनी सादगी के लिए भी जानी जाती हैं। 2009 के जी-20 शिखर सम्मेलन में उन्होंने सफेद बालों संग शिरकत की थीं और ऐसा करने वाली पहली प्रथम महिला थीं, 'वोग' ने उन्हें इसके लिए सराहा था।
पत्नी गुरशरण का जन्म पाकिस्तान में हुआ था
आपको बता दें कि मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण का जन्म पाकिस्तान में हुआ था, बाद में उनका परिवार भारत-पाक विभाजन के बाद इंडिया में बसा। उनका जन्म बुमराह-शेल के इंजीनियर सरदार चतर सिंह कोहली और भगवंती कौर के घर हुआ था। वह सात भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं। वो जालंधर रेडियो पर कार्यक्रम भी देती थीं।
दोनों का रिश्ता लोगों के लिए मिसाल है
गुरशरण कौर ने न केवल एक पत्नी के रूप में मनमोहन सिंह का साथ निभाया, बल्कि उनके करियर में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब मनमोहन सिंह 1991 में देश के वित्त मंत्री बने और आर्थिक सुधारों का ऐतिहासिक दौर शुरू हुआ, तब गुरशरण कौर ने परिवार की जिम्मेदारियों को संभालकर उन्हें अपना काम करने के लिए पूरा सहयोग दिया और दोनों का रिश्ता लोगों के लिए मिसाल है।
इस कपल को तीन बेटियां हैं, जिनके नाम हैं - उपिंदर सिंह, दमन सिंह और अमृत सिंह।
- उपिंदर सिंह अशोका विश्वविद्यालय में इतिहास की प्रोफेसर हैं।
- दमन सिंह सेंट एक लेखिका हैं।
- अमृत सिंह अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (ACLU) में एक स्टाफ वकील हैं।
- मनमोहन सिंह के दामाद, अशोक पटनायक, 1983 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications