Manmohan Singh: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का कब होगा अंतिम संस्कार?
Manmohan Singh: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। देर रात उनका पार्थिव शरीर उनके घर पर लाया गया। जहां पर उनके परिवारजन, मित्र, राजनीतिक हस्तियां और प्रशंसक उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
पूर्व पीएम मुख्यमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद देश में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है और शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

कब होगा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बताया पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कब होगा ये अभी तय नहीं हुआ है। उन्होंने बताया पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की बेटी से आने वाली हैं, उनके आज दोपहर या शाम तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है उसके बाद ही तय होगा। हालांकि उन्होंने संभावना जताई कि पूर्व पूर्व पीएम सीएम का अंतिम संस्कार कल शनिवार को हो सकता है। उन्होंने कहा दिल्ली में अभी बारिश हो रही है, इसलिए पूर्व पीएम के अंतिम दर्शन आमजन कब कर सकेंगे, इसकी सूचना जल्द दे दी जाएगी।
मनमोहन सिंह के घर पहुंचे कांग्रेसी
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार देर रात ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा गया है। गुरुवार देर रात तक कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के नेता पूर्व पीएम के परिवाजनों के साथ उनके घर पर मौजूद रहे।
भारतीय क्रिकेट टीम ने मैच के मैदान में ऐसे जताया शोक
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलते हुए भारतीय किक्रेट टीम हाथ में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरी। भारतीय टीम के प्लेयर्स ने ये काली पट्टी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के शोक में बांधी है।
मनमोहन सिंह के निधन पर शोक में डूबा देश
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत के आर्थिक परिवर्तन में अहम भूमिका निभाई थी। 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल महत्वपूर्ण सुधारों और विकासों से भरा रहा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की दिग्गन नेताओं और जानी-मानी हस्तियों ने शोक जताया है। वहीं
राष्ट्रपति मुर्मू ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताते हुए एक पोस्ट शेयर की है।। जिसमें उन्होंने लिखा "डॉ मनमोहन सिंह भारत के उन राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में भी समान सहजता से काम किया। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार में अहम योगदान दिया। पूर्व प्रधानमंत्री को राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, उनके बेदाग राजनीतिक करियार और उनके विनम्रता भरे स्वभाव के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं भारत के सबसे महान सपूतों में से एक को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं और उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।
किस बीमारी से हुआ पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh का निधन? एम्स की रिपोर्ट में कहा गया ये












Click it and Unblock the Notifications