कोटखाई गैंगरेप: सीबीआई ने हाईकोर्ट में दाखिल की नई स्टेटस रिपोर्ट और एफिडेविट
शिमला। कोटखाई गैंगरेप और मर्डर मामले में सीबीआई ने बुधवार को एफिडेविट और फ्रेश स्टेटस रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में दाखिल की। इससे पहले कोर्ट ने जांच से नाखुशी जाहिर करते हुए फ्रेश स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार के रवैये पर भी नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जांच में सहयोग नहीं किया है। मामले की अगली सुनवाई 28 मार्च को होगी। कार्यवाहक सीजे संजय करोल और जस्टिस संदीप शर्मा की बैंच ने मामले की सुनवाई की।

पिछली सुनवाई में भी कोर्ट ने लगाई थी फटकार
इससे पहले 20 दिसबंर को मामले पर सुनवाई के दौरान न्यायालय सीबीआई टीम की जांच अंतुष्ट दिखा था। मामले में सीबीआई टीम की जांच से नाराज हाईकोर्ट ने सीबीआई के निदेशक को हलफनामा पेश करने के आदेश जारी किए थे। कोर्ट ने निदेशक से पूछा था कि क्या सीबीआई की टीम सही दिशा में जांच कर रही है या नहीं? क्या आप टीम की जांच से संतुष्ट है, कोर्ट को हलफनामा पेश कर अवगत करवाएं? 20 दिसंबर की सुनवाई के बाद कोर्ट ने सीबीआई को 21 दिन की मोहलत देते हुए 10 जनवरी को स्टेटस रिपोर्ट करने को कहा था।

छह महीने से जांच कर रही है सीबीआई
सीबीआई पिछले छह माह से इस मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोटखाई की स्कूली छात्रा के गुनहगार बेनकाब नहीं हो पाए हैं। वो कोटखाई के गुनहगारों तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके तहत मामले से जुड़े हर पहलू को गंभीरता से खंगाला जा रहा है ताकि बहुचर्चित मिस्ट्री को जल्द सुलझाया जा सके। इस केस को सुलझाने में अपेक्षा के अनुरूप सफलता ना मिलते देख जांच एजेंसी ने आरोपियों की सूचना देने वाले को 10 लाख रुपए का इनाम देने का भी ऐलान किया था। सूत्रों की मानें तो सीबीआई अब तक 1100 से अधिक लोगों के ब्लड सैंपल भी ले चुकी है लेकिन अभी तक ऐसे कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिससे आरोपियों को बेनकाब किया जा सके।

जुलाई में हुआ था कोटखाई में स्कूली छात्रा से रेप
बीते साल 4 जुलाई को महासू स्कूल से वापस लौटने के बाद स्कूली छात्रा रहस्यमई परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इसके बाद 6 जुलाई की सुबह उसका शव जंगल में पड़ मिला था। मामले की जांच को लेकर एसआईटी का गठन किया गया और एसआईटी ने 6 कथित आरोपियों को पकड़ा तथा मामला सुलझाने का दावा किया। इसी बीच कोटखाई पुलिस लॉकअप में पकड़े गए एक कथित आरोपी सूरज की हत्या हो गई। सूरज की हत्या का आरोप एसआईटी ने पकड़े एक अन्य कथित आरोपी राजू पर लगाया। इसके बाद जब सीबीआई ने मामले की छानबीन की तो जांच में पाया गया कि एसआईटी ने गलत व्यक्तियों को मामले में गिरफ्तार किया और सूरज की हत्या का आरोप की षंड्यत्र रचकर राजू पर लगाया जबकि उसकी हत्या पुलिस की पिटाई से हुई।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications