Census 2027 News: दो चरण में होगी जनगणना 2027, कैबिनेट ने किया 11718 करोड़ रुपये का बजट मंजूर
Census 2027 News: केंद्र सरकार ने 2027 में होने वाली राष्ट्रीय जनगणना के लिए तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आगामी जनगणना दो चरणों में होगी। वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इसमें जनगणना के लिए बजट आवंटन भी शामिल है। पहली बार देश में पूरी तरह से डिजिटल जनगणना होगी। यह डेटा सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहले चरण में हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना शामिल होगी। यह चरण अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच पूरा किया जाएगा। इसके बाद जनवरी 2027 से दूसरा चरण शुरू होगा, जिसमें जनगणना की जाएगी।

Census 2027 News: केंद्र सरकार ने दी बजट को मंजूरी
- केंद्रीय कैबिनेट ने इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए 11,718 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है।
- यह पहली बार होगा जब देशभर में इतनी बड़ी संख्या में डिजिटल जनगणना (Digital Census) को लागू किया जाएगा।
- सरकार ने बताया कि जनगणना का डिजिटल डिजाइन विशेष रूप से डेटा सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
यह भी पढ़ें: Digital Census Pros-Cons: डिजिटल जनगणना 2027 शुरू होते ही मचेगी हलचल! क्या होंगे फायदे और कहां होगा नुकसान?
India Census 2027 News: 30 लाख कर्मचारी करेंगे जनगणना
केंद्र सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जनगणना कार्यों को संचालित करने के लिए लगभग 30 लाख कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। सरकारी कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। जनगणना में उपयोग होने वाला सॉफ्टवेयर भी नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि आंकड़ों को सुरक्षित और तेजी से प्रोसेस किया जा सके। अश्विनी वैष्णव ने इस दौरान भारत के बढ़ते आत्मनिर्भरता प्रयासों का भी जिक्र किया।
भारत की जनगणना दुनिया के सबसे बड़े प्रशासनिक सर्वेक्षणों में से एक है। इसमें देश की कुल आबादी, जनसांख्यिकीय प्रोफाइल, सामाजिक-आर्थिक स्थिति और संसाधनों के वितरण से जुड़ी विस्तृत जानकारी एकत्र की जाती है। यह पूरी प्रक्रिया गृह मंत्रालय के अधीन रजिस्ट्रार जनरल और सेंसस कमिश्नर द्वारा संचालित की जाती है।
यह भी पढ़ें: India Census 2027: पूरी तरह से डिजिटल होगी जनगणना 2027, वेब पोर्टल और ऐप से भरी जाएगी जानकारी
-
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी?












Click it and Unblock the Notifications