India Census 2027: पूरी तरह से डिजिटल होगी जनगणना 2027, वेब पोर्टल और ऐप से भरी जाएगी जानकारी

India Census 2027: देश की जनगणना प्रणाली में इस बार बड़ा बदलाव होने जा रहा है। लोकसभा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इस बारे में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार पारंपरिक कागज के बजाय पूरी तरह से डिजिटल जनगणना कराएगी। उन्होंने कहा कि 2027 की राष्ट्रीय जनगणना डिजिटल स्वरूप में संचालित होगी। मोबाइल ऐप, वेब पोर्टल और एक समर्पित डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए डेटा इकट्ठा होगा। यह डिजिटल भारत मिशन को साकार करने की दिशा में अहम कदम है।

केंद्र सरकार ने लोकसभा में इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना प्रक्रिया को डिजिटल तरीके से मॉनिटर और मैनेज करने के लिए एक पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से लोग अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भर सकेंगे।

India Cencus 2027

India Census 2027: खुद भर सकेंगे पूरी जानकारी

- केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होगी और भारत के नागरिक अपनी जानकारी खुद भी भर सकते हैं।

- फील्ड अधिकारी मोबाइल ऐप के जरिए घर-घर जाकर डेटा कलेक्ट करेंगे। इससे पूरी प्रक्रिया अधिक तेज, सटीक और पारदर्शी बनेगी।

यह भी पढ़ें: 'पिछड़े नहीं हैं हम' कहकर दिग्गज बिजनेसमैन ने ठुकराया जाति जनगणना , मचा बवाल

- सरकार के अनुसार, निर्धारित जनगणना पद्धति के तहत हर व्यक्ति की जानकारी उस स्थान पर दर्ज की जाती है जहां वह जनगणना अवधि के दौरान मौजूद होता है। यह प्रणाली 2027 में भी लागू रहेगी।

- प्रवासन से जुड़ी अहम जानकारियां, जैसे कि व्यक्ति का जन्मस्थान, अंतिम निवास, वर्तमान स्थान पर रहने की अवधि और प्रवासन का कारण वगैरह डिजिटल रूप से दर्ज की जाएंगी।

India Cencus 2027: केंद्र सरकार जारी करेगी नोटिफिकेशन

डिजिटल जनगणना शुरू होने से पहले केंद्र सरकार प्रश्नावली को अधिसूचित करेगी। इससे सभी राज्यों और एजेंसियों को तैयारी का समय मिलेगा। जनगणना की तैयारियों के बारे में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि डिजिटल माध्यम से डेटा प्रोसेसिंग तेज होगी। इससे त्रुटियों की संभावना कम होगी और अंतिम रिपोर्ट पहले की तुलना में अधिक विश्वसनीय और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जा सकेगी। इस प्रक्रिया को कुशलता से पूरा करने के लिए जरूरी लॉजिस्टिक सपोर्ट पर काम किया जा रहा है।

बता दें कि पिछली जनगणना वर्ष 2011 में हुई थी, जबकि 2021 की जनगणना कोविड 19 महामारी के कारण स्थगित कर दी गई थी। ऐसे में 2027 डिजिटल जनगणना को लेकर देश में उत्सुकता बढ़ी हुई है।

यह भी पढ़ें: बज गया जनगणना का बिगुल! जारी हुई अधिसूचना, जानिए कब पहुंचेंगे गणनाकार आपके घर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+