13 साल के Vaibhav Suryavanshi पर 10 करोड़ लुटाने को तैयार थे रॉयल्स? दो साल बाद सामने आई अंदर की बात!
IPL 2026 Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब साल 2025 की मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 13 साल के इस बच्चे को 1.1 करोड़ में खरीदा था। राजस्थान के इस फैसले पर कई दिग्गजों ने सवाल उठाए थे। अब राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ हाई परफॉर्मेंस जुबिन भरूचा ने उस इनसाइड स्टोरी का खुलासा किया है, जिसने वैभव को रातों-रात करोड़पति बना दिया था।
राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को क्यों चुना? (IPL 2026 Vaibhav Suryavanshi)
महाराष्ट्र के तलेगांव में हुए राजस्थान रॉयल्स के ट्रायल्स में जो हुआ, उसने अनुभवी जुबिन भरूचा के होश उड़ा दिए थे। भरूचा ने खुलासा किया कि उन्होंने 157-158 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले साइडआर्म स्पेशलिस्ट को वैभव पर अटैक करने को कहा। 13 साल के वैभव ने उन तेज गेंदों को सीधे साइटस्क्रीन के ऊपर से 6 रनों के लिए भेज दिया। भरूचा के मुताबिक इतनी रफ्तार पर ऐसा शॉट मारना सामान्य नहीं है, अच्छे-अच्छे बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाते।

सूर्यवंशी पर 10 करोड़ खर्च करने को तैयार थे रॉयल्स
जुबिन भरूचा वही शख्स हैं जिन्होंने यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन के टैलेंट को सबसे पहले पहचाना था। वैभव को देखने के बाद उन्होंने मैनेजमेंट से कहा था कि यह जायसवाल मल्टीप्लाइड बाय टू है। इसे हाथ से मत जाने देना। भरूचा इतने प्रभावित थे कि उन्होंने फ्रेंचाइजी से कहा था कि अगर इस बच्चे के लिए 10 करोड़ रुपये भी खर्च करने पड़ें तो पीछे मत हटना। खुशकिस्मती से राजस्थान को वैभव महज 1.1 करोड़ में मिल गए, जो आज उनके लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं।
15 साल की उम्र में आईपीएल में तहलका मचा रहे वैभव जिस तरह से खेल रहे हैं, उससे यह तय माना जा रहा है कि वे जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे। अगर ऐसा होता है तो वे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन जाएंगे। राजस्थान रॉयल्स के सबसे बड़े ब्रांड के रूप में वैभव अपनी पहचान बना रहे हैं और आने वाले टाइम में वह भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications