Who is William Walsh? पीटर एल्बर्स के बाद नियुक्त किए गए Indigo के नए CEO, कितनी होगी सैलरी?
Who is William Walsh? मंगलवार को देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने एक बड़ा ऐलान किया। कंपनी ने इंटरनेशनल एविएशन इंडस्ट्री के दिग्गज विलियम वॉल्श को अपना नया CEO नियुक्त करने का फैसला किया है। ये फैसला इंडिगो के लिए एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है।
बता दें IndiGo के पूर्व CEO पीटर एल्बर्स ने मार्च 2026 में अपने पद से इस्तीफा दिया था। आधिकारिक तौर पर उन्होंने व्यक्तिगत कारण बताया, लेकिन यह कदम दिसंबर 2025 में बड़े ऑपरेशनल संकट और नियामक दबाव से जुड़ा था।

याद रहे दिसंबर 2025 में इंडिगो को लगभग 4,200-4,500 उड़ानों के रद्द होने जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिससे हजारों यात्री प्रभावित हुए। इसके बाद भारतीय विमानन नियामक DGCA ने वरिष्ठ अधिकारियों को जवाबदेही के लिए नोटिस जारी किया। इन सभी परिस्थितियों के प्रभाव में एल्बर्स ने CEO पद छोड़ने का निर्णय लिया।
Who is William Walsh? कौन हैं विलियम वॉल्श
विलियम वॉल्श फिलहाल इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के महानिदेशक हैं और उनका कार्यकाल 31 जुलाई 2026 तक चलेगा। इसके बाद वे अगस्त 2026 की शुरुआत में इंडिगो की कमान संभाल सकते हैं।
उनके पास aviation सेक्टर का लंबा और दमदार अनुभव है। वे पहले ब्रिटिश एयरवेज और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप (IAG) जैसे बड़े संगठनों के CEO रह चुके हैं।
इंडिगो के लिए क्यों खास है ये नियुक्ति?
इंडिगो के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता के मुताबिक, वॉल्श एक बेहतरीन ग्लोबल लीडर हैं, जो बड़े स्तर पर एयरलाइन ऑपरेशन संभालने में माहिर हैं। उनका अनुभव इंडिगो को तेजी से बदलते और प्रतिस्पर्धी इंटरनेशनल मार्केट में मजबूत बनाएगा।
IndiGo के नए CEO के सामने क्या होंगी बड़ी चुनौतियां
नए CEO के तौर पर वॉल्श की जिम्मेदारी सिर्फ रोजमर्रा के काम तक सीमित नहीं होगी। वे कंपनी की पूरी रणनीति तय करेंगे, जिसमें ऑपरेशन को और बेहतर बनाना, इंटरनेशनल नेटवर्क का विस्तार करना, कमर्शियल स्ट्रेटजी को मजबूत करने के अलावा कस्टर्म के अनुभव को और बेहतर बनाना है।
क्यों अहम है ये बदलाव?
यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत का एविएशन मार्केट दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में वॉल्श का अनुभव इंडिगो को ग्लोबल लेवल पर और मजबूत पहचान दिलाने में मदद कर सकता है। इंडिगो के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया ने वॉल्श का स्वागत करते हुए कहा कि कंपनी अब ग्रोथ के नए फेज में जा रही है और ऐसे समय में वॉल्श जैसा अनुभवी लीडर मिलना बेहद अहम है।
वॉल्श ने क्या कहा?
अपनी नई भूमिका को लेकर वॉल्श ने कहा कि वे इंडिगो की मजबूत नींव और उसके विजन से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने खास तौर पर कंपनी के कर्मचारियों की तारीफ की और कहा कि वे मिलकर इंडिगो को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं।
IndiGo के नए CEO की कितनी होगी सैलरी?
हालांकि अभी तक इंडिगो के नए CEO विलियम वॉल्श की सैलरी का कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन पूर्व IndiGo CEO Pieter Elbers की कुल बेलिस सैलरी और बोनस और इंसेंटिव की बात करें तो FY25 में लगभग ₹42.9 करोड़ आंकी गई थी। पुराने कंपनी दस्तावेजों के अनुसार, FY20 में CEO की बेस सैलरी लगभग ₹11.4 करोड़ थी। यह सैलरी भारतीय एविएशन इंडस्ट्री में सबसे ऊँची में से एक मानी जाती है। IndiGo CEO Salary: इस्तीफा देने वाले Pieter Elbers को कितनी मिलती थी सैलरी? Net Worth उड़ा देगी होश












Click it and Unblock the Notifications