US-Iran War में भारत की एंट्री? JC Sujata Sharma के Video का सच क्या? पाकिस्तानी प्रोपगेंडा का पूरा खेल समझें
Sujata Sharma Viral Video Fact-Checks: सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो तेजी से फैल रहा है जिसमें पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा (JC Sujata Sharma) को यह कहते हुए दिखाया गया है कि भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर ईरानी आतंकवादी हमलों का जवाब जरूर दिया जाएगा। अब से ईरान से तेल आयात करने वाले सभी देश और ईरानी शासन को हथियार-गोला-बारूद देने वाले देश हमारे निशाने पर हैं।
यह वीडियो पाकिस्तानी प्रोपगेंडा अकाउंट्स द्वारा US-Iran युद्ध के बीच फैलाया जा रहा है। लेकिन क्या यह सच है? क्या भारत वाकई ईरान के खिलाफ युद्ध में कूद पड़ा है? जवाब है- 'बिल्कुल नहीं'। यह वीडियो पूरी तरह AI-जनरेटेड डीपफेक है। आइए पूरी सच्चाई विस्तार से समझते हैं...

Sujata Sharma Viral Video: मूल वीडियो क्या था?
मार्च 2026 के पहले और दूसरे सप्ताह में (11-17 मार्च) सुजाता शर्मा ने नेशनल मीडिया सेंटर में इंटर-मिनिस्टीरियल ब्रीफिंग दी थी। इसका टॉपिक था 'वेस्ट एशिया (US-Israel-Iran) संघर्ष' के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट।
उनकी असली बातें थीं:
- भारत के पास कच्चे तेल के पर्याप्त स्टॉक हैं, अगले दो महीनों की सप्लाई पहले से लाइन पर है।
- रिफाइनरी 100% से ज्यादा क्षमता पर चल रही हैं।
- LPG और PNG की घरेलू सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है।
- नागरिकों से अपील कि घबराहट में LPG सिलेंडर या पेट्रोल-डीजल की बुकिंग न करें।
ANI और Deccan Herald ने 12-13 मार्च को इसी ब्रीफिंग की रिपोर्ट छापी थी। शीर्षक थे कि सरकार ने नागरिकों से घबराहट में बुकिंग न करने का आग्रह किया' और '70% कच्चे तेल का आयात गैर-होर्मुज मार्गों से।' भारत का कहना है कि घबराहट की कोई जरूरत नहीं'। कोई धमकी, कोई सैन्य कार्रवाई, कोई ईरान के खिलाफ बयान कुछ भी नहीं था।
PIB Fact Check: वीडियो कैसे फर्जी बनाया गया?
DFRAC टीम और PIB Fact Check ने जांच की। रिवर्स इमेज सर्च से मूल फुटेज PIB के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और PTI न्यूज पर मिला। Hive Moderation (AI डिटेक्शन टूल) में वीडियो में कृत्रिम ऑडियो ओवरले किया गया है। वॉयसओवर पूरी तरह AI-जनरेटेड है। पाकिस्तानी अकाउंट्स ने मूल ब्रीफिंग के फुटेज को काट-छांटकर नया ऑडियो डाला और इसे 'भारत की ईरान को धमकी' बताकर वायरल किया। PIB Fact Check ने साफ कहा कि यह AI-generated deepfake है। पाकिस्तानी प्रोपगेंडा अकाउंट्स द्वारा समन्वित डिसइंफॉर्मेशन कैंपेन का हिस्सा।
पाकिस्तानी प्रोपगेंडा क्यों चला रहा है यह खेल?
US-Iran युद्ध (फरवरी-मार्च 2026) के बाद Strait of Hormuz बंद होने से भारत समेत कई देशों में LPG-कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई। भारत ने घबराहट कम करने के लिए कई ब्रीफिंग दीं। पाकिस्तान इसे मौका मानकर गलत तरीके से अफवाहों को जन्म दिया। जैसे-
- भारत-ईरान संबंधों में दरार डालने की कोशिश कर रहा है।
- भारत को 'ईरान विरोधी' दिखाकर मुस्लिम दुनिया में अलग-थलग करने की साजिश।
- घरेलू स्तर पर भी अफवाह फैलाकर भारत की छवि खराब करना।
यह नया नहीं है। US-Iran तनाव के हर दौर में पाकिस्तानी हैंडल्स इसी तरह डीपफेक और पुराने वीडियो को रिसायकल करके चलाते हैं।
भारत की असली स्थिति क्या है?
- कोई सैन्य एंट्री नहीं: भारत US-Iran युद्ध में पक्ष नहीं ले रहा। हमारी प्राथमिकता ऊर्जा सुरक्षा है।
- 85% ऊर्जा आयात पर निर्भर भारत ने वैकल्पिक मार्गों से क्रूड और LNG की व्यवस्था की है।
- ईरानी तेल 2019 से नहीं खरीदा जा रहा। होर्मुज के बाहर से 70% आयात हो रहा है।
- सरकार ने घरेलू LPG को प्राथमिकता दी, ब्लैक मार्केटिंग पर 12,000 से ज्यादा छापे मारे गए।
- 161 भारतीय नाविकों को गल्फ से सुरक्षित वापस लाया गया।
क्यों महत्वपूर्ण है यह डीप फेक संकट?
US-Iran युद्ध के समय में ऊर्जा संकट की आशंका से लोग पहले ही घबराए हुए हैं। ऐसे में फर्जी वीडियो से अफवाह फैलती है, पैनिक बाइंग बढ़ती है और देश की छवि पर असर पड़ता है। PIB Fact Check, ANI जैसे स्रोतों ने इसे बार-बार एक्सपोज किया है। JC सुजाता शर्मा का वायरल वीडियो 100% फर्जी है। भारत US-Iran युद्ध में कोई एंट्री नहीं कर रहा। हम सिर्फ अपने नागरिकों को सस्ता ईंधन और गैस उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं।

Fact Check
दावा
दावा: भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर ईरानी आतंकवादी हमलों का जवाब जरूर दिया जाएगा।
नतीजा
JC सुजाता शर्मा का वायरल वीडियो 100% फर्जी है। भारत US-Iran युद्ध में कोई एंट्री नहीं कर रहा।












Click it and Unblock the Notifications