महाराष्ट्र में गर्मी से 10 की मौत, गर्म हवाओं से जन-जीवन प्रभावित
महाराष्ट्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में भी गर्मी की वजह से आम जन-जीवन प्रभावित है।
नई दिल्ली। देशभर के ज्यादातर हिस्से तेज गर्मी की मार से बेहाल हैं। महाराष्ट्र में गर्मी से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में भी गर्मी की वजह से आम जन-जीवन प्रभावित है।
पुणे मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को चंद्रपुर जिला 46.4 डिग्री के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा। विदर्भ के अधिकांश जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। बुधवार को दिल्ली में पारा 43 डिग्री, जयपुर में 42 डिग्री, भोपाल में 42 डिग्री, पटना में 37 डिग्री, मुंबई में 37 डिग्री, लखनऊ में 40 डिग्री रहा।
मध्य प्रदेश भी गर्मी से बेहाल है। भोपाल में पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर है, गर्मी को देखते हुए शहर के स्कूलों में आठवीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से में गर्मी की वजह से 30 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। डॉक्टरों ने लोगों से गर्मी से हर मुमकिन बचाव की सलाह दी है।
गर्मी का कहर, दिल्ली में टूट गया सात साल का रिकॉर्ड