AAP सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी और एलजी को लिखा लेटर, जेल में बंद केजरीवाल के लिए की ये मांग

दिल्‍ली के शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक दिन पहले तिहाड़ जेल में केजरीवाल को जान का खतरा होने का दावा किया था। वहीं गुरुवार को संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल वी.के. सक्‍सेना को एक लेटर लिखा है।

aap

आप सांसद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के "उत्पीड़न" और "चौबीसों घंटे सीसीटीवी निगरानी" को समाप्त करने की मांग की।

दो अलग-अलग पत्रों में आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ किया जा रहा व्यवहार लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है।

बता दें अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को दिल्ली की अब समाप्त हो चुकी उत्पाद शुल्क नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं केजरीवाल मामले में ईडी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, 'आपराधिक' राजनेताओं की गिरफ्तारी से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रभावित नहीं होते हैं।

बता दें अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को दिल्ली की अब समाप्त हो चुकी उत्पाद शुल्क नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था और 1 अप्रैल को ईडी की डिमांड पर केजरीवाल को कोर्ट ने न्‍यायिक हिरासत पर भेज दिया था जिसके बाद से दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीसीटीवी के जरिए तिहाड़ जेल में बंद सीएम केजरीवाल पर निगरानी रख रहे हैं। उन्‍होंने दावा किया था कि सीएम को प्रताडि़त करने के लिए उनसे झााड्रू लगवाई जा रही है।

इसके साथ ही संजय सिंह ने दावा किया था कि केजरीवाल पर प्रधानमंत्री ही नहीं दिल्‍ली का राज्‍यपाल ऑफिस निगरानी रख रहा है। केजरीवाल जेल में क्‍या खा-पी रहे हैं, क्‍या पढ़ लिख रहे और उनकी हालत कैसे है इस पर पूरी नजर रखी जा रही है। उन्‍होंने ये भी दावा किया कि प्रधानमंत्री और एलजी ये देखना चाह रहे हैं कि केजरीवाल जेल में प्रताड़ना सह कर टूटे या नहीं। संजय सिंह ने दावा किया कि भाजपा केजरीवाल को जेल में प्र‍ताडि़त करके उन्‍हें टूटते हुए देखना चाहती है लेकिन केजरीवाल या आम आदमी पार्टी टूटने या झुकने वाली नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+