गाजियाबाद, नोएडा में ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी, जानिए क्या खुला है और क्या है बंद?
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर गाजियाबाद पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवायजरी जारी की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवायजरी में कहा है कि हापुड़ चुंगी से गोविंदपुरम गल्ला मंडी की ओर भारी वाहनों के जाने पर रोक है।
जबकि डासना फ्लाइओवर से हापुड़ चुंगी की ओर भी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। हापुड़ रोड पर एनडीआरएफ कट और संतोष मैक्सवेल अस्पताल की ओर हल्के प्राइवेट वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

ईवीएम मसीन लेकर डासना की ओर जा रही बसों को सीएनजी पंप कट से जाने को कहा गया है, यहां से वो गोविंदपुरम मंडी में गेट नंबर 2 पर पोलिंग अधिकारियों को ड्रॉप कर सकते हैं। डासना फ्लाईओवर से हापुड़ चुंगी जाने वाले वाहन एनएच9 से आत्माराम स्टील के रास्ते को अपना सकते हैं।
जो बसें मोदीनगर से आ रही हैं और मनान धाम ईवीएम मशीन देने जा रही हैं वो कर्पूरीपुरम सीएनजी पेट्रोल पंप से होकर जाएंगी और पोलिंग से जुड़े कर्मचारियों को गेट नंबर 2 पर छोड़ सकती है।
इसके साथ ही नोएडा पुलिस ने भी इसी तरह की एडवायजरी जारी की है। जिसमे कहा गया है कि चुनाव से जुड़े वाहनों के अलावा सभी वाहनों का फूल मंडी की ओर आना मना होगा। फूल मंडी से सेक्टर 88 केंट आरओ चौक की ओर भी ट्रैफिक मूवमेंट प्रतिबंधित रहेगा।
डीएससी रोड पर भांगेल, जेपी फ्लाईओवर से एनएसईजेड की ओर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। डीएससी रोड से सोरखा सेक्टर 92 से काकराला फेज 2 की ओर भी ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा।
गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सभी स्कूल और कॉलेज आज बंद हैं लेकिन शनिवार को खुले रहेंगे और सामान्य रूप से काम करेंगे।
बता दें कि आज देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। 13 राज्यों की 88 सीटों पर आज लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications