दक्षिण दिल्ली आप प्रत्याशी सहीराम के लिए प्रचार करने पहुंचे संजय सिंह, बोले- तानाशाह हारेगा, INDIA जीतेगा
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह गुरुवार को दक्षिण दिल्ली के आप उम्मीदवार सहीराम पहलानवान के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए पालम पहुंचे। पालम विधायक ने संकल्प सभा का आयोजन किया जिसमें संजय सिंह भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर बरसे।

इसके साथ ही संजय सिंह ने भाजपा पर आरोल लगाया कि वो 'ऑपरेशन लोटस' चला रही है और सूरत में जो हुआ वह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है; सांसद संजय सिंह ने बताया चुनाव आयोग ने सूरत में कांग्रेस और अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों का नामांकन खारिज कर दिया।
उन्होने कहा 'सूरत में जो हुआ वह तो एक झलक है अभी पूरा देश अभी बाकी है' देश में ऐसा कभी नहीं हुआ जहां कोई सत्ताधारी पार्टी बिना वोटिंग के लोकसभा चुनाव जीत गई हो। संजय सिंह ने कहा 2024 के चुनाव के बाद इस देश में फिर कभी चुनाव नहीं होंगे, भाजपा देश के लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है।
आप सांसद ने कहा वर्तमान समय में देश में तानाशाही है। उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र सब जगह ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके राज्य की सराकरों को तोड़ा और गिराया जा रहा है।
संजय सिंह ने कहा अगर इस बार गलती से भाजपा जीत गई तो 2024 का चुनाव आखिरी चुनाव होगा। आप सांसद ने कहा भाजपा के लोग बाबा साहेब अंबेडकर का नहीं मोहन भागवत का संविधान मानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications