तबलीगी जमात पर बोले मुख्तार अब्बास नकवी- पूरे समुदाय को नहीं दी जा सकती एक व्यक्ति के गुनाह की सजा

नई दिल्ली: हाल ही में तबलीगी जमात से जुड़े बड़ी संख्या में लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद जमात पर देश में कोरोना फैलाने का आरोप लगा था। वहीं अब केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तबलीगी जमात मामले में बड़ा बयान दिया है। नकवी के मुताबिक एक व्यक्ति या संस्थान के गुनाहों की सजा पूरे समुदाय को नहीं दी जा सकती है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से रमजान के दौरान लॉकडाउन का पालन करने और घर पर ही नमाज पढ़ने की अपील की है।

mukhtar abbas naqvi

न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में तबलीगी जमात से जुड़े सवाल पर नकवी ने कहा कि जमात ने जो भी अपराध किया है, उसकी मुसलमानों ने कड़ी निंदा की है। साथ ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की गई। पूरे समुदाय को एक व्यक्ति या एक संगठन की गलती और अपराध के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। नकवी ने अफवाह फैलाने वालों की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि महामारी के इस दौर में जो लोग सोशल मीडिया पर अफवाह और झूठी खबरें फैलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं, वो भी इंसानियत के दुश्मन हैं।

धार्मिक नेताओं से की बात
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कुछ दिनों बाद रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है, ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि मुस्लिम समुदाय के लोग लॉकडाउन का पालन करेंगे और घर पर ही नमाज पढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी मुस्लिम मस्जिद से दूर नहीं रहना चाहता, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से भारत के उलेमा और अन्य संगठनों ने तय किया है कि इस बार मस्जिदों या सार्वजनिक स्थानों पर नमाज या इफ्तार का आयोजन नहीं होगा, जोकी एक अच्छी बात है। रमजान के मद्देनजर उन्होंने स्टेट वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों और तमाम धार्मिक नेताओं से बात की है, ताकी इस पवित्र महीने में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। साथ ही उनसे लोगों को जागरुक करने की अपील की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+