Corona: कर्नाटक राज्यपाल थावरचंद गहलोत कोरोना संक्रमित, राजभवन ने साझा की जानकारी
Karnataka Governor Corona Positive: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कोरोना के नए सब वैरिएंट जेएन.1 के साथ लगातार रिपोर्ट होने वाले दैनिक मामलों में चिंताजनक वृद्धि देखी जा रही है। इस बीच कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का मंगलवार को कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद राजभवन की ओर से उनका हेल्थ अपडेट साझा किया गया है।

कर्नाटक में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच राजभवन की ओर से जारी प्रेस नोट में जानकारी देते हुए बताया गया है कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत का कोरोना टेस्ट सकारात्मक पाया गया है। वह अपने आवास पर ही क्वारंटाइन हैं।
राज्यपाल के विशेष सचिव आर. प्रभु शंकर ने नोट में बताया कि राज्यपाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन पर लगातार नजर रखी जा रही है और उनका स्वास्थ्य स्थिर है। फिलहाल उन्हें घर पर ही क्वारंटाइन किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम/नियुक्तियां फिलहाल के लिए रद्द कर दी जाती हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी कोरोना के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भारत में कोविड के 475 नए मामले सामने आए है, जबकि संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,919 हो गई है। वहीं 6 मरीजों की मौत भी हुई, जिनमें अकेले कर्नाटक से 3 मौत हुई है।
सब वैरिएंट के 819 केस
वहीं देश में कोरोना का सब वैरिएंट जेएन.1 भी लगातार बढ़ रहा है। 8 जनवरी 2024 तक भारत के 12 राज्यों से JN.1 के कुल 819 मामले सामने आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications