PM Modi से बिल गेट्स ने की मुलाकात, वैक्सीन को लेकर भारत को बताया दुनिया का लीडर
Bill Gates Meet PM Modi: अपने भारत दौरे पर आए माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंटर और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के चेयरपर्सन बिल गेट्स जमकर चर्चाओं में हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने बिल गेट्स पहुंचे, जिसकी तस्वीर खुद बिल गेट्स ने एक्स पर साझा की। पीएम मोदी से पहले गेट्स ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की थी।

भारत आए बिल गेट्स ने कोरोना महामारी के दौरान भारत के वैक्सीनेशन ड्राइव कैंपेन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत टीकों के मामले में विश्व में अग्रणी है और बच्चों के टीकाकरण में बहुत अच्छा काम किया है।
'PM मोदी से मिलना हमेशा प्रेरणादायक'
Recommended Video
पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए बिल गेट्स ने लिखा-"उनसे मिलना हमेशा प्रेरणादायक होता है। और चर्चा करने के लिए बहुत कुछ था। हमने जनता की भलाई के लिए एआई के बारे में बात की; डीपीआई; महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास; कृषि, स्वास्थ्य और जलवायु अनुकूलन में नवाचार; और हम भारत से दुनिया को कैसे सीखा सकते हैं?"
वास्तव में एक अद्भुत मुलाकात-पीए मोदी
वहीं पीएम मोदी ने बिल गेट्स के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा-"वास्तव में एक अद्भुत मुलाकात! उन क्षेत्रों पर चर्चा करना हमेशा सुखद होता है जो हमारे धरती को बेहतर बनाएंगे और दुनिया भर में लाखों लोगों को सशक्त बनाएंगे।"
भारत को बताया टीकों में दुनिया का नेता
इससे पहले समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में बिल गेट्स ने कहा है कि भारत टीकों के मामले में विश्व में अग्रणी है और देश में कई नए टीकों के लिए निवेश किया जा रहा है। उन्होंने भारत में बढ़ते डिजिटल ट्रेंड पर भी बात की। उन्होंने कहा कि डिजिटल कनेक्शन की वजह से कृषि और अन्य क्षेत्रों में फायदा मिल रहा है।
उन्होंने कहा, "मैं निश्चित रूप से आशावादी हूं। आप जानते हैं कि कई प्रमुख क्षेत्रों में सुधार की दर बहुत मजबूत है। हर कोई जानता है कि टीकों के मामले में भारत दुनिया में अग्रणी है, इसलिए हम भारत में अपने भागीदारों के साथ निवेश कर रहे हैं, जिससे कि नए टीकों के लिए काम हो सके।"












Click it and Unblock the Notifications