COVID-19 Cases: भारत में 24 घंटे में मिले 841 नए कोविड केस, 3 की मौत, 7 महीने बाद सबसे ज्यादा संक्रमित
COVID-19 Cases: भारत में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट JN.1 लगातार फन फैलाने लगा है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 841 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह केस 227 दिनों में सबसे अधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब देश में एक्टिव केसों की संख्या 4,309 हो गई है।
परेशान करने वाली बात यह है कि 24 घंटे में तीन राज्यों में तीन संक्रमित मरीजों की जान चली गई। जिसमें, केरल, कर्नाटक और बिहार शामिल है। आपको बता दें कि भारत में 19 मई को 865 नए मामले दर्ज किए गए थे। 5 दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक में आ गई थी। लेकिन, एक नए संस्करण के उभरने और ठंड के मौसम की स्थिति के बाद मामले फिर से बढ़ गए हैं।

ओडिशा में 5 नए कोविड मामले, इस महीने मामलों की संख्या 19 हुई
स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में ओडिशा में पांच और व्यक्तियों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिससे इस महीने राज्य में कुल मामलों की संख्या 19 हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब कुल सक्रिय कोविड-19 मामले 18 हैं। क्योंकि एक मरीज बीमारी से उबर चुका है। उधर, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि वर्तमान में, केवल 6 कोविड-19 पॉजिटिव मरीज दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती हैं। अधिकांश मामले हल्के हैं।
24 घंटें में कहां कितने मिले मरीज?
- बेंगलुरु में 229 केस
- महाराष्ट्र में 19 नए केस
- दिल्ली में 6 केस
- ओडिशा में 5 केस
28 दिसंबर तक जेएन.1 के देश में थे 145 मामले
देश में 28 दिसंबर तक कोविड-19 सबवेरिएंट जेएन.1 के कुल 145 मामले सामने आए थे। ये मामले 21 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच एकत्र किए गए नमूनों में पाए गए थे। जेएन.1 सबवेरिएंट, ओमिक्रॉन सबवेरिएंट से लिया गया है,जिसे इस नाम से जाना जाता है।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications