Dehradun news: कोरोना के नए वेरिएंट के दो मामले आए अब तक सामने, स्वास्थ्य विभाग सतर्क, ये उठाए गए कदम
Dehradun news: नए साल के साथ ही में एक बार फिर कोरोना के नए केस के वेरिएंट के दो मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। देहरादून में बीते रविवार को कोरोना का एक और नया मामला सामने आया है। दून में पिछले तीन दिन में दो लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जिससे डर बना हुआ है।

बता दें कि नव वर्ष पर पूरे उत्तर भारत के साथ ही देश विदेश से कई लोग उत्तराखंड घूमने आए। इस बीच कोरोना के नए वेरिएंट के दो मामले सामने आने के बाद से एक बार फिर कोराना के केस बढ़ने का डर पैदा हो गया है। बता दें कि एक महिला के कोरोना संक्रमित मिलने पर दून मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती किया गया है।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून निवासी 72 वर्षीय महिला ईसी रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती थी। उन्हें बीपी, थायराइड एवं दिल की बीमारी है। महिला को हल्का निमोनिया भी है, महिला की स्थिति सामान्य है। साथ ही किसी तरह की ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है।
शनिवार रात को उनकी एक निजी लैब से कोविड आरटीपीसीआर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद उन्हें यहां शिफ्ट किया गया। जिला सर्विलांस टीम के अनुसार देहरादून जिले में कोरोना के दो मरीज हो गए हैं। उनके स्वास्थ्य पर लगातार अपडेट लिया जा रहा है। वहीं, जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जा रही है।
स्वास्थ महकमा लगातार नए वेरिएंट को लेकर सतर्क है। इसके लिए पहले से ही गाइडलाइन जारी है। साथ ही हर लैब को स्वास्थ्य विभाग से संपर्क में रहने और तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड-19 के वेरिएंट JN.1 (BA.2.86.1.1) को लेकर स्वास्थ्य महकमा लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। इसके साथ ही सीएम कार्यालय से लेकर सचिव स्तर तक इसकी गाइडलाइन फॉलो करने को निर्देशित किया जा रहा है।
ये हैं गाइडलाइन
- भारत सरकार के दिशा निर्देश "Operational guidelines for revised surveillance strategy in context of COVID-19" का अनुपालन किया जाए।
- जनपद स्तर पर Influenza like Illness (ILI)/Severe Acute Respiratory Illness (SARI) रोगियों की निगरानी की जाये।
- पर्याप्त संख्या में ILI/SARI रोगियों की कोविड-19 एवं इन्फ्लुएंजा जाँच की जाएं। उक्त सभी रोगियों का विवरण अनिवार्य रूप से आई०डी०एस०पी० के अंतर्गत Integrated Health Information Platform (IHIP) पोर्टल में प्रविष्ट किया जाये।












Click it and Unblock the Notifications