Indore news: इंदौर में मिला कोरोना का नया वैरिएंट कितना खतरनाक, जानिए
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीज की जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद नए वेरिएंट का पता चला है। इंदौर में मिले इस मरीज में बीए 2.86 वेरिएंट की पुष्टि हुई है। इस नए वेरिएंट में अधिक म्यूटेशन की क्षमता है, तो वहीं वरिष्ठ वैज्ञानिकों का मानना है कि, इस संक्रमण से ज्यादा खतरा नहीं है, क्योंकि मरीज में कोई गंभीर लक्षण दिखाई नहीं देते।
नए वेरिएंट से संक्रमित मरीज का अस्पताल में दाखिला हुआ है। लगातार बुखार आने और सर्दी जुकाम के बाद जब मरीज की जांच कराई गई तो कोरोना संक्रमण पाया गया। वहीं जिले में सीक्वेंसिंग के बाद मरीज में कोरोना के नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है।

इस तरह सावधानी रखी जा रही
वैश्विक महामारी के परिदृश्य में कोविड-19 के पाजिटिव तथा एक्टिव मरीजों की संख्या में पुन: वृद्धि परिलक्षित हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दिसम्बर माह से चीन, अमेरिका एवं सिंगापुर में कोविड-19 के नवीन वेरिएंट के पाजिटिव रोगियों की संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है। इसको दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने पुलिस प्रशासन, आयुक्त नगर निगम, जिला पंचायत सीईओ, एडीएम, सीएमएचओ, सिविल सर्जन, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण तथा डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि यह अत्यन्त आवश्यक है कि उक्त की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु पूर्व की भांति सूक्ष्म कार्य योजना का निर्माण कर शासन के दिये गये निर्देशों का पालन कर त्वरित क्रियान्वयन किया जाना सुनिश्चित करें।
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हुआ
देश के कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में COVID-19 के मामलों में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। इस क्रमिक वृद्धि को रोकने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को फिर से प्रारम्भ करने की आवश्यकता है। देश में कुछ राज्यों द्वारा कोविड-19 के सक्रिय प्रकरण अधिकांशत रिपोर्ट किए जा रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि, कोविड के नए वैरिएंट को लेकर भारत सरकार ने जो गाइडलाइन जारी की है वह हमने पूरे प्रदेश में लागू की है। पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोविड से हमें जीत मिली। कोविड के साथ ही दूसरी सभी बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी दक्षता से काम कर रहा है।
ये भी पढ़े- Swachh Survekshan 2023: सातवीं बार इंदौर ने जीती स्वच्छता की बाजी, लोग बोले- मेहनत रंग लाई












Click it and Unblock the Notifications