इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने छोड़ दी थी एक्टिंग, ढूंढ रही थीं नौकरी, सामने आई ये बड़ी वजह
Arushi Sharma: कोरोना वायरस ने एक समय पर इस पूरी दुनिया पर ऐसा कहर बरपाया था कि लोग उस वक्त को याद कर आज भी सहम जाते हैं। कोविड-19 लॉकडाउन में लोगों को काम मिलना बंद हो गया था। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पर भी इसका असर देखने को मिला था। इसी दौरान इम्जियाज अली की फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस आरुषि शर्मा की हालत भी काफी खराब हो गई थी।
आरुषि शर्मा बेरोजगार हो गई थीं
बॉलीवुड एक्ट्रेस आरुषि शर्मा कोविड-19 लॉकडाउन के समय बेरोजगार हो गई थीं। उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गया था। मजबूरन आरुषि शर्मा को एक्टिंग को अलविदा कहना पड़ा था और वह कंपनियों में काम ढूंढने लगी थीं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है।

साल 2015 में आरुषि शर्मा ने बॉलीवुड में की ती एंट्री
आपको बता दें कि आरुषि शर्मा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2015 में फेमस डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' से की थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आए थे। इसी फिल्म के एक सीन में आरुषि शर्मा ने देवी सीता का छोटा सा रोल निभाया था।
कोरोना लॉकडाउन में बदली आरुषि की किस्मत
फिल्म 'तमाशा' में काम करने के बाद आरुषि शर्मा साल 2019 में इम्तियाज अली की ही दूसरी फिल्म 'लव आज कल' में नजर आई थीं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, सारा अली खान और रणदीप हुड्डा लीड रोल में थे। हालांकि आरुषि शर्मा ने इस फिल्म में दमदार रोल निभाया था। उनकी एक्टिंग की लोगों ने तारीफ भी की थी। लेकिन कोरोना लॉकडाउन के दौरान उनकी किस्मत बदल गई।
आरुषि को नहीं मिल रहा था फिल्मों में काम
कोरोना वायरस का कहर चारों तरफ फैल गया था। लॉकडाउन के कारण बॉलीवुड में कई कलाकारों को काम मिलना बंद हो गया था। आरुषि शर्मा को भी अपने करियर की शुरुआत में ही लॉकडाउन के कारण काफी संघर्ष करना पड़ा था। आरुषि ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। ऐसे में उनके लिए मुंबई में रहना मुश्किल हो रहा था।
कंपनियों में नौकरी तलाश रही थीं आरुषि
आरुषि शर्मा ने कहा- उस समय मैंने एक्टिंग छोड़ दी थी और इंजीनियरिंग कंपनियों में नौकरी की तलाश करने लगी थी। उन्होंने आगे बताया- कई साल तक संघर्ष करने के बाद साल 2022 में मुझे लीड एक्ट्रेस का रोल मिला। मुझे नेटफ्लिक्स पर फिल्म 'जादूगर' में जितेंद्र कुमार के साथ एक्टिंग करने का मौका मिला था।
वेब सीरीज 'काला पानी' में आ रही हैं नजर
आपको बता दें कि फिल्म 'जादूगर' को भले ही लोगों का मिला-जुला रिएक्शन मिला था, लेकिन आरुषि की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। इसके बाद उन्हें नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'काला पानी' में देखा गया है। इस वेब सीरीज के डायरेक्टर समीर सक्सेना और अमित गोलानी हैं। इस वेब सीरीज काफी तारीफ हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications