Covid19 Update: कोरोना की रफ्तार तेज, 24 घंटे में सामने आए 636 नए मामले, 3 लोगों की मौत
Covid19 Update: देश में कोरोना का मामला एक बार फिर बहुत तेजी से बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 636 मामले सामने आए हैं। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। नए मामले सामने आने के बाद अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4394 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की मौत हुई है। जिसमें दो लोग केरल से और एक तमिलनाडु से थे। तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस और सब वेरिएंट JN.1 के प्रसार को रोकने के लिए टीमों का गठन किया है।

अब तक 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत
पिछले साल 5 दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर 100 से कम हो गई थी। लेकिन नए वेरिएंट के सामने आने और ठंड के मौसम की स्थिति के बाद मामले फिर से बढ़ गए हैं। कोरोना महामारी में अब तक 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। देश भर में अब तक 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।
देश में अब तक कोविड टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकीं
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है। जिसकी राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है। वेबसाइट के मुताबिक देश में अब तक कोविड टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं। देश में 28 दिसंबर तक कोविड-19 सब वेरिएंट जेएन.1 के कुल 145 मामले दर्ज किए गए थे।
यह भी पढ़ें- देश में कम हुआ कोरोन संक्रमण का खतरा, बीते 24 घंटों में कोवड-19 के 1968 नए केस












Click it and Unblock the Notifications