Uttarakhand news: Covid JN.1 कोविड के नए वेरिएंट का पहला मामला आया सामने, स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर

Covid JN.1 उत्तराखंड में कोविड के नए वेरिएंट जेएन.1 का पहला मामला सामने आया है। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है। बता दें कि तीन और चार जनवरी को उत्तराखंड में दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे थे।

First case of new variant of Covid JN.1 comes to light, health department on alert mode

जिसमें से एक मरीज में नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है। चार जनवरी को आरटीपीसीआर जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई 72 वर्षीय महिला के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में कोविड के नए स्वरूप की पुष्टि हुई है। हालांकि महिला घर में है और स्वस्थ बताई जा रही है।

केरल समेत कई राज्यों में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 के मामले बढ़ने पर प्रदेश सरकार ने भी एहतियात के तौर निगरानी और जांच बढ़ाने के लिए मानक प्रचलन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी। तीन और चार जनवरी को उत्तराखंड में दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दून मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजा था।

इसमें 72 वर्षीय महिला के सैंपल में कोविड का नया वेरिएंट जेएन.1 मिला है। महिला को किसी अन्य बीमारी के चलते 30 दिसंबर 2023 को दून अस्पताल में भर्ती कराया था। कोविड के लक्षण दिखाने देने पर डॉक्टरों ने कोविड जांच कराने के लिए कहा।

दून अस्पताल में चार जनवरी को महिला की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। जिसमें कोरोना संक्रमित पाई गई। संक्रमित महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। लेकिन महिला अपनी बहन के दामाद के संपर्क में आई थी। जो अमेरिका से आया था। हालांकि दामाद कोरोना संक्रमित नहीं है।

उधर कोरोना के नए वेरिएंट के साथ ही इन्फ्लुएंजा और स्वाइन फ्लू के मरीज लगातार पॉजिटिव आ रहे हैं। दून अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीजों की पुष्टि हो रही है। स्वाइन फ्लू के एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब इन्फ्लुएंजा-ए के पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट जारी नहीं की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+