Bihar News: बिहार में बढ़ रहे कोरोना के मरीज़, पटना के बाहर भी मिला पहला कोविड मरीज़

Bihar News: बिहार में कोरोना ने दस्तक दे दी है, अब राजधानी पटना से बाहर भी कोरोना के मरीज मिलने लगे हैं। रोहतास के बाद अब मुजफ्फरपुर में भी कोरोना का पहला मरीज़ मिला है। कोरोना का बढ़ते मरीज़ों को देखते हुए बिहार के सभी ज़िलों में स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आ चुकी है।

प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में एक के बाद एक मरीज़ मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। पटना, रोहतास के बाद अब मुजफ्फरपुर में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। मुरौल के रहने वाले व्यक्ति की शुक्रवार को जांच रिपोर्ट आई, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाये गये।

Corona patients increasing in Bihar, first Covid patient found outside Patna also, Bihar News In Hindi

कोरोना मरीज़ की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, पिछले पांच दिनों से वह बीमार चल रहा था। वह इलाज कराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां डॉक्टरों नें कोरोना जांच करानी की बात कही। इसके बाद शुक्रवार को आई रिपोर्ट में पता चला की वह कोरोना संक्रमित है।

मरीज़ के संपकर्क में आने वाले सभी व्यक्ति को कोरोना जांच करवाने की सलाह दी गई है।नोडल अधिकारी डॉ सीके दास की मानें तो बुधवार को मरीज़ के RTPCR टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था। गुरुवार को SKMCH लैब में जांच के लिए भेजा गया। शुक्रवार को रिपोर्ट से कोरोना ग्रसित होने की पुष्टि हुई।

मरीज़ अभी होम आइसोलेशन में है, 3 वक्त उसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। परेशानी बढ़ने पर SKMCH कोरोना वार्ड में एडमिट करवाया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ़ से मरीज़ के रोज़ाना कि गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है।

मुजफ्फरपुर जिले में कोरोना मरीज़ के मिलने के बाद से ही रोकथाम के लिए भी कोशिशें तेज़ कर दी गईं है। अगले पांच दिनों तक शहरी और ग्रामीण इलाकों में 500 से ज्यादा जांच किये जाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 10 हजार RTPCR किट की डिमांड की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+