'हम भेजेंगे लंगर, पता बताओ': कोरोना से पीड़ित बुजुर्ग दंपति को खाना खिला रहा ये गुरुद्वारा
नई दिल्ली, मई 1: भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचा रखी है। भारत में हर दिन कोरोना संक्रमण के लाखों मामले आ रहे हैं। हर दिन हजारों लोगों की कोरोना से मौत हो रही है। पूरे देश में लोग कोरोना के चलते कई तरह की समस्याओं से घिरे हुए हैं। यही नहीं कोरोना ने भारत के हेल्थकेयर सिस्टम को लगभग तोड़कर रख दिया है। कोरोना महामारी के चलते लोग एक दूसरे की मदद करने तक में हिचक रहे हैं। हालांकि काफी लोग मदद के लिए आगे भी आ रहे हैं। दिल्ली में एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

कोरोना संक्रमित बुजुर्ग कपल नहीं पका पा रहे थे खाना
दिल्ली में कोरोना से जूझ रहे एक बुजुर्ग दंपति की मदद के लिए एक गुरुद्वारा आगे आया। ना सिर्फ उनकी मदद की बल्कि उन्हें खाना भी मुहैया करवाया। ट्विटर पर जसप्रीत सिंह सहनी ने एक इस बुजुर्ग दंपति की कहानी शेयर की है। उन्होंने इसमें बताया कि कैसे एक गुरुद्वारा दिल्ली के रोहिणी इलाके में रह रहे बुजुर्ग दंपति की मदद के लिए आगे आया।

गुरुद्वारे ने ऐसे भेजी मदद
जसप्रीत ने ट्वीट कर लिखा कि, एक बुजुर्ग कपल जोकि रोहिणी में रहते हैं अकेले। उन्हें कोविड के लक्ष्ण हैं। वो टेस्ट करवा नहीं पाए। वह खाना भी नहीं पका पा रहे हैं। इस बीच Dhudial Aptt Gurdwara फोन किया। उन्हें बताया कि उनके पास कोरोना रिपोर्ट नहीं है दिखाने के लिए पर उन्हें भूख लगी है। तो लड़के ने उधर से रिप्लाइ दिया, 'कोई ना वीर जी, अस्सी भेज दांगे लंगर, एड्रेस दस्सो (कोई नहीं श्रीमान, हम लंगर भेज देंगे, आप पता बताओ)।'

सोशळ मीडिया पर लोग ने दिया धन्यवाद
गुरुद्वारे द्वारा की गई इस मदद की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं। यूजर्स ने ये भी लिखा कि गुरुद्वारा कभी भी जरूरतमंदों की मदद करने से पीछे नहीं हटते। गुरुद्वारे हमें सीखाते हैं कि प्यार और सेवा क्या होता है। एक यूजर ने लिखा कि, बहुत पुण्य का काम करे रहे हैं आप लोग, बहुत-बहुत धन्यवाद दिल से।












Click it and Unblock the Notifications