WB Lok Sabha Chunav Voting : पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक 71% से ज्यादा वोटिंग

West Bengal LS Election Voting: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर मतदान हुआ है। जिन सीटों पर वोटिंग हुई, उनके नाम हैं दार्जिलिंग, रायगंज और बालूरघाट।

West Bengal Lok Sabha Chuanv News

मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Apr 26, 2024, 6:01 PM IST

पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक 71% से ज्यादा वोटिंग

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक 71.84 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
Apr 26, 2024, 5:33 PM IST

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने केरल में डाला वोट

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने केरल के तिरुवनंतपुरम में मतदान किया।
Apr 26, 2024, 3:48 PM IST

पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 60% से ज्यादा मतदान

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 60 फीसदी से अधिक मतदान रिकॉर्ड किया गया।
Apr 26, 2024, 3:32 PM IST

मतदान के बीच सार्वजनिक रैली में शामिल हुईं ममता

सीएम ममता बनर्जी पश्चिम मेदिनीपुर के घाटाल में अपनी सार्वजनिक रैली में हिस्सा लिया इस दौरान स्थानीय कलाकारों के साथ नृत्य में शामिल हुईं।
Apr 26, 2024, 2:09 PM IST

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 47% से ज्यादा मतदान

पश्चिम बगाल में दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.29 फीसदी वोटिंग हुई है। बंगाल में लोग मतदान करने के लिए जोश में हैं।
Apr 26, 2024, 12:39 PM IST

पश्चिम बंगाल में 11 बजे तक 31% से ज्यादा मतदान

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत सुबह 11 बजे तक 31.25 फीसदी वोटिंग हुई है।
Apr 26, 2024, 11:30 AM IST

सुबह 9 बजे तक 15.7 फीसदी मतदान

पश्चिम बंगाल में तीन लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 15.7 फीसदी मतदान हुआ। रायगंज में सबसे अधिक 16.49 फीसदी मतदान हुआ। जबकि दार्जीलिंग में 15.74 फीसदी और बालुरघाट में 14.74 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
Apr 26, 2024, 7:25 AM IST

मतदान केंद्रों में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है

मतदान केंद्रों में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है, चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
Apr 25, 2024, 8:29 PM IST

पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर हो रहा है मतदान

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल की तीन सीटों दार्जिलिंग, बालुरघाट और रायगंज में वोट डाले जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+