राखी सावंत ने बताया कोरोना को भगाने का 'मंत्र', Video देख आपकी भी छूट जाएगी हंसी
मुंबई, 1 मई। भारत इस समय कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है, कई राज्यों में महामारी के प्रसार को रोकने के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में भी नाइट कर्फ्यू के साथ कई जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। इस लड़ाई में बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। फिल्म इंडस्ट्री की 'ड्रामा क्वीन' कही जाने वाली राखी सावंत इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज के चलते छायी हुई हैं।

मुंबई की सड़कों पर स्कूटी लेकर निकलीं राखी
कोरोना काल में मुंबई की सड़कों पर स्कूटी लेकर निकलीं राखी सावंत अपने वीडियो में कोरोना भगाने का मंत्र बताती नजर आ रही है। एक दुकान में पैपराजी द्वारा कैमरे में कैद किए जाने के बाद राखी सावंत ने ऐसी हरकत की जिससे वह वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को राखी सावंत एक कॉफी शॉप पहुंची थीं। उनके हाथ में एक हैंड सैनिटाइजर की बोतल भी थी।

'भाग ले कोरोना, वरना जला दूंगी'
राखी ने जैसे ही पैपराजी को देखा तो वह 'गो कोरोना गो' का जाप करने लगीं। वह कोविड को धमकाते हुए कहती हैं, 'भाग ले कोरोना, वरना जला दूंगी, निकल जा यहां से।' इसके बाद राखी कॉफी शॉप के बाहर खड़ी अपनी स्कूटी के पास जाती हैं और उस पर सैनिटाइजर स्प्रे करती हैं। राखी ने पैपराजी से कहा, 'सुनो मेरी बात...जब भी आपके घर में कोई बेल बजाए तो हमेशा सैनिटाइजर मारो।'

'सैनिटाइजर हमारी जिंदगी है'
राखी आगे कहती हैं, 'जब बिल लेते हो तो बिल लेने के बाद तुरंत हाथ में सैनिटाइजर मारो, कोई भी चीज आप लोग बाहर से लेते हो तो हाथ में सैनिटाइजर मारो। ये हमारी जिंदगी है सैनिटाइजर...तो इसको लेकर घूमों।' वायरल भैयानी द्वारा शेयर किए गए राखी सावंत के इस वीडियो पर कई यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, 'इसपे लॉकडाउन लागू नहीं है क्या?' एक अन्य यूजर ने लिखा, ये हमेशा बाहर ही दिखती है और फिर कोरोना पर बोलती है।'
यह भी पढ़ें: राखी सावंत ने कंगना रनौत को दी सीख, बोलीं- आप के पास करोड़ों रुपए हैं, तो ऐसे करो कोरोना संकट में 'देश सेवा'












Click it and Unblock the Notifications