अखिलेश को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने पर भड़कीं मायावती, कहा- हो रही है लोकतंत्र की हत्या

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में जाने से रोके जाने को लेकर सियासी हंगामा बढ़ता जा रहा है। अखिलेश यादव को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था। अखिलेश यादव ने प्रशासन के इस फैसले का विरोध किया, बावजूद इसके उन्हें प्रयागराज जाने नहीं दिया गया। इस मामले को लेकर जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई जगह पर प्रदर्शन किया, वहीं इस मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग का दौर भी शुरू हो गया है।

अखिलेश को लखनऊ एयरपोर्ट रोके जाने पर भड़कीं मायावती

अखिलेश यादव ने पूरे मामले पर कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार डरी हुई है। बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया। वहीं पूरे मामले पर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की मुखिया मायावती ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं होने देना निंदनीय है।

घटना अति-निन्दनीय और बीजेपी सरकार की तानाशाही का प्रतीक है: मायावती

घटना अति-निन्दनीय और बीजेपी सरकार की तानाशाही का प्रतीक है: मायावती

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने पूरे मामले पर ट्वीट करके प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इलाहाबाद नहीं जाने देने कि लिये उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक लेने की घटना अति-निन्दनीय व बीजेपी सरकार की तानाशाही व लोकतंत्र की हत्या का प्रतीक है।"

'ऐसी अलोकतंत्रिक कार्रवाईयों का डट कर मुकाबला किया जायेगा'

एक अन्य ट्वीट में बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने लिखा, "क्या बीजेपी की केन्द्र व राज्य सरकार बीएसपी-सपा गठबंधन से इतनी ज्यादा भयभीत व बौखला गई है कि उन्हें अपनी राजनीतिक गतिविधि व पार्टी प्रोग्राम आदि करने पर भी रोक लगाने पर वह तुल गई है। अति दुर्भाग्यपूर्ण। ऐसी अलोकतंत्रिक कार्रवाईयों का डट कर मुकाबला किया जायेगा।"

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी थी मामले की जानकारी

इससे पहले अखिलेश यादव ने पूरे मामले पर ट्वीट में कहा, "बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया। पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे। छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकना का एक मात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है।" एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, "एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से सरकार इतनी डर रही है कि मुझे लखनऊ हवाई-अड्डे पर रोका जा रहा है!"

रामगोपाल यादव ने साथा सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना

पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव को रोके जाने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा, "अखिलेश के पास इलाहाबाद जाने की अनुमति थी, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद उन्हें रोक दिया गया। अखिलेश को इलाहाबाद तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा।

जिग्नेश मेवाणी ने भी अखिलेश यादव के मुद्दे पर किया ये ट्वीट

अखिलेश यादव को रोके जाने के मामले में गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "एक और नेता को छात्रों को संबोधित करने से रोक लिया गया। मैं इसका कड़े शब्दों में विरोध करता हूं। हालांकि यह मोदी सरकार की बौखलाहट को दर्शाता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+