UP News: सीएम योगी ने अलीगढ़ में एनडीए प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम के पक्ष में किया चुनाव प्रचार, कही यह बात
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में एनडीए प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम के पक्ष में जनसभा कर चुनाव प्रचार किया है। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'खेरेश्वर महादेव की पावन धरा अलीगढ़ की जनता ने तय कर लिया है कि तीसरी बार फिर मोदी सरकार। आभार अलीगढ़ वासियो !'

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 80 सीटों के लिए सात चरणों में लोकसभा चुनाव का मतदान होगा। अलीगढ़ लोकसभा सीट के लिए दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस सीट से एनडीए प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम को प्रत्याशी बनाया है। यूपी में सीएम योगी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए कई जगहों पर जनसभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम योगी ने शुक्रवार को अलीगढ से एनडीए प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम के पक्ष में जनसभा कर चुनाव प्रचार किया है।












Click it and Unblock the Notifications