स्वामी प्रसाद मौर्य और बेटी संघमित्रा में क्या बढ़ रही दूरी? पिता ने कहा- बेटी कहने में शर्म आती है

Swami Prasad Maury News Uttar Pradesh: स्वामी प्रसाद मौर्य लोकसभा चुनाव में लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पहले उन्होंने सपा छोड़ी फिर अपनी पार्टी बनाई और कुशीनगर कुशीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी की। इसी बीच एक मामले में कोर्ट ने उन्हें और बेटी संघमित्रा के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। अब दोनों के बीच राजनीतिक दूरी देखने को मिल रही है।

स्वामी प्रसाद मौर्य एक तरफ जहां लगातार बीजेपी की नीतियों का विरोध कर रहे हैं वहीं बेटी संघमित्रा की बीजेपी से नजदीकी बढ़ रही है। चर्चा है कि संघमित्रा मैनपुरी से चुनाव लड़ सकती हैं। टिकट मिलने के सवाल पर संघमित्रा ने कहा कि अगर पार्टी हाईकमान का आदेश होगा तो मैं यहां से चुनाव जरुर लडूंगी।

swami

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंच पर संघमित्रा के आंसू निकलने को लेकर उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बयान दिया था कि वह इतनी कमजोर हैं कि उन्हें अपनी बेटी कहने में शर्म आती है। इस सवाल के जवाब में सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि किन परिस्थितियों में किस तरह के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा यह तो वही बता सकते हैं। राजनीति और परिवार दोनों अलग है, दोनों में संतुलन बनाकर चलने की कोशिश कर रही हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा के बाद शाम को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी कार्यालय पर चुनाव संचालन समिति की बैठक की और फि‍र मीडिया से बातचीत की। बरेली के सांसद संतोष गंगवार को टिकट कटने और समर्थकों के आक्रोश व्यक्त करते ऑडियो वायरल होने के सवाल पर कहा कि संतोष पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं उनसे मिलने गया था। कुछ व्यक्तिगत विषयों को लेकर उनके मन में पीड़ा थी, हमने आपस में बातचीत करके समाधान कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+