Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Raebareli Lok Sabha: क्या अदिती सिंह होंगी रायबरेली से बीजेपी प्रत्याशी? इन नामों पर भी चर्चा तेज

Raebareli Lok Sabha Election Uttar Pradesh: लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व चल रहा है। पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। लेकिन उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीट ऐसी है जिस पर बीजेपी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। एक कैसरगंज लोकसभा सीट और दूसरी रायबरेली। रायबरेली वीवीआइपी सीट है। इस सीट से वर्तमान सांसद सोनिया गांधी हैं। हांलाकि इस बार उनके राज्यसभा में जाने के बाद कांग्रेस ने भी यहां अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बीजेपी के कई नेताओं की चर्चा इन दिनों जोरों पर हैं।

हर हाल में इस सीट पर जीतन चाहती है बीजेपी
रायबरेली लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। बीजेपी यूपी में कांग्रेस के आखिरी किले को ध्वस्त करने की रणनीति तैयार कर रही है। वह किसी कीमत पर इस सीट पर जीतना चाहती है। अमेठी के बाद रायबरेली पर बीजेपी के विशेष नजर है।

aditi singh

अदिती सिंह सहित इनके नामों पर हो रही चर्चा
बीजेपी इस सीट पर जीत के लिए खास रणनीति तैयार कर रही है। वैसे तो इस सीट से कई प्रत्याशियों के नाम की चर्चा है लेकिन चार नाम प्रमुख रुप से चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक, इनमें मनोज पांडे, दिनेश शर्मा, अदिति सिंह और दिनेश प्रताप सिंह शामिल हैं।

Lok Sabha Election 2024: अचानक राहुल गांधी की तबीयत हुई खराब, उलगुलान रैली में नहीं होंगे शामिल
कौन हैं अदिति सिंह
अदिति सिंह रायबरेली विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं। अदिति सिंह यहां से पहली बार 2017 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुनी गई थीं। 2021 में वह बीजेपी में शामिल हो गई थीं। इसके बाद वह फिर से 2022 में बीजेपी के टिकट पर विधायक बनीं। अदिति सिंह के पिता अखिलेश कुमार सिंह भी रायबरेली सीट से पांच बार विधायक रहे थे। अदिति ने उत्तराखंड के मसूरी और नई दिल्ली से अपनी तालीम हासिल की है। उच्च शिक्षा के लिए वह अमरीका गईं।उन्होंने ड्यूक विश्वविद्यालय से एमबीए किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+