UP News: सीएम योगी ने सिविल सेवा दिवस की दी बधाई, सिविल कार्मिकों को दिया यह संदेश
UP News: रविवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिविल कार्मिकों को ''सिविल सेवा दिवस'' की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनसे पूर्ण समर्पण और परिश्रम के साथ कर्तव्य पथ पर गतिशील रहने की उम्मीद की है।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि सभी कर्तव्यनिष्ठ सिविल कार्मिकों को सिविल सेवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। योगी ने कहा कि इस शुभ अवसर पर कामना है कि आप सभी पूर्ण समर्पण और परिश्रम के साथ अपने कर्तव्य पथ पर सदा गतिशील रहें।
मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प की सिद्धि में आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। भारत सरकार ने वर्ष 2006 से हर वर्ष 21 अप्रैल को 'सिविल सेवा दिवस' मनाने की शुरुआत की। इसे सिविल स्वयंसेवकों को नागरिकों के लिए समर्पित करने, लोकसेवा और कार्य में उन्नति के लिए उनको प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ की दो टूक, रामनवमी पर हुई हिंसा तुष्टीकरण की नीतियों का परिणाम












Click it and Unblock the Notifications