Civil Services Result 2023: उत्तर प्रदेश लगातार तीन साल से दे रहा UPSC Topper, देखिए पूरी लिस्ट
UPSC Civil Services Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपीएससी सीएसई 2023 रिजल्ट में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। आदित्य उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले है। पिछले आंकड़ों पर नजर डाले तो देखने को मिलता है कि लगातार तीन बार से उत्तर प्रदेश ने यूपीएससी टॉपर दिए हैं।
2023 के टॉपर लखनऊ से
यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 रिजल्ट में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। यूपीएससी टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं। लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस) से 12वीं तक शिक्षा ग्रहण की है। साल 2021 में आदित्य ने यूपीएससी में 485 रैंक हासिल की थी।

2022 टॉपर ग्रेटर नोएडा से
UPSC 2022 की टॉपर इशिता किशोर भी उत्तर प्रदेश से आती हैं। वह ग्रेटर नोएडा की रहने वाली है। इशिता किशोर ने तीसरे प्रयास में कामयाबी हासिल की थी। इशिता का ग्रेजुएशन में ऑप्शनल सब्जेक्ट पॉलिटिकल सांइस और इंटरनेशनल रिलेशन्स था। इसके बाद उन्होंने एक मल्टीनेशनल कंपनी में बतौर रिस्क एडवाइजर की नौकरी की नौकरी भी की थी।
UPSC Result 2023: कौन हैं महिला टॉपर डोनुरु अनन्या रेड्डी, फर्स्ट अटेम्प्ट में रचा इतिहास,देखें इंटरव्यू Video
2021 की टॉपर बिजनौर से 2021 में यूपीएससी टॉप करने वाली श्रुति शर्मा भी उत्तर प्रदेश से आती हैं। वह उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली हैं। बिजनौर तहसील मुख्यालय चांदपुर से करीब दस किलोमीटर दूर स्थित गांव बास्टा निवासी स्व. डा. देवेंद्र शर्मा के छोटे पुत्र सुनील दत्त शर्मा की पुत्री श्रुति शर्मा का जन्म एक मार्च 1997 को यहीं हुआ था बीए करते हुए ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य बना लिया था। बीए आनर्स करने के बाद श्रुति ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही माडर्न हिस्ट्री में एमए किया। उसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया में आवासीय एकेडमी आरसीए से कोचिंग ली। वर्ष 2021 में यूपीएससी की परीक्षा में शामिल हुई। जिसमें उन्होंने सफलता के झंडे गाड़ते हुए पहली रैंक हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications