UP News: लखनऊ में गोखले भवन के खनिज भवन में लगी भीषण आग, अहम दस्तावेज जलकर राख, Video
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को भीषण आग लग गई। यह आग गोखले मार्ग स्थित खनिज भवन में लगी है। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। आग बुझाने का काम चल रहा है। आग इतनी भीषण लगी है कि चारों तरफ हड़कंप मच गया है।
वीडियो में देखा जा रहा है कि आग की लपटें बहुत ऊंची उठ रही हैं। लोगों को मौके से हटा दिया गया है। आग जहां लगी है, वहां कई गाड़ियां भी मौजूद हैं। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया है।

कूड़े के ढेर से भड़की आग, चपेट में आ गया बिल्डिंग
Recommended Video
आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाडियां मौके पर तैनात हैं। आग इतना विकराल रूप धारण कर लिया है, जिसपर काबू पाना कठिन हो रहा है। इस अग्निकांड में कई अहम फाइलें और दस्तवेज जलकर राख हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कूड़े के ढेर से आग भड़की और देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: सीएम धामी ने गर्जिया मंदिर में आग की घटना पर जताया दुख, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
आग लगने से भारी नुकसान
खनिज भवन में आग लगने से महत्वपूर्ण दस्तावेज के जलने की आशंका है। जिससे विभाग को भारी नुकसान पहुंच सकती है। बताया जा रहा है कि खनन भवन के पीछे की तरफ दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लगी थी। सीएफओ मंगेश कुमार ने कहा कि कूड़े के ढेर से आग लगी है। गनीमत है कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन बिल्डिंग में रखे फाइल जलकर राख हो गए।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के रेस्टोरेंट में भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका, देखें Video












Click it and Unblock the Notifications