स्वामी प्रसाद मौर्य, उनकी बेटी संघमित्रा समेत 5 के खिलाफ इस गंभीर मामले में गिरफ्तारी वारंट
Swami Prasad Maurya News Uttar Pradesh: स्वामी प्रसाद मौर्य एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी से दूरी बनाने और खुद की पार्टी से चुनाव को लेकर चर्चा में थे, उन्हे लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। स्वामी प्रसाद संकट में पड़ गए है। एक मामले में स्वामी प्रसाद, उनकी बेटी संघमित्रा सहित पांच लोगों पर गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ़्तारी वारंट जारी किया है। धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी और साज़िश से पूरा मामला जुड़ा है।
इनके खिलाफ वारंट जारी
कोर्ट ने स्वामी प्रसाद मौर्य, संघमित्रा मौर्य, नीरज तिवारी, सूर्य प्रकाश शुक्ला उर्फ चिंटू, ऋतिक सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

वादी के मुताबिक संघमित्रा का तलाक मई 2021 में हुआ था। वादी का आरोप है कि जब 2021 में उसने विधि विधान से शादी का प्रस्ताव रखा तो उसके ऊपर जानलेवा हमला किया गया। अब इस मामले में अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी।












Click it and Unblock the Notifications