5 हजार रुपए में घूमना फिरना और फुल मस्ती,उत्तराखंड की इन खूबसूरत वादियों में बिताएं सूकून के पल

गर्मियां शुरू हो गई हैं, ऐसे में हर कोई कुछ दिन पहाड़ पर कुछ सूकून के पल बिताना चाहते हैं। घूमने फिरने और पहाड़ पर जाने से पहले हर कोई बजट की चिंता जरूर करते हैं। लेकिन अगर आपको 5 हजार रुपए में घूमना फिरना और फुल मस्ती करने को मिल जाए तो कौन मना करेगा। हम आपको यहां बता रहे हैं कि कम खर्चे में घूमने के लिए कहां और कब जा सकते हैं।

full fun in just 5 thousand rupees in summer Vacation uttarakhand me ghumne ki jagah in hindi

कौसानी उत्तराखंड का मिनी स्विजरलैंड कहा जाता है। बागेश्वर जिले में स्थित एक खूबसूरत नजारों से युक्त हिल स्टेशन है। जो कि अल्मोड़ा से लगभग 51 किलोमीटर दूर है। कौसानी में हिमालय के बर्फ से ढके पहाड़, नंदा देवी और पंचुल चोटियां आदि रमणीक स्थल देखने को मिलते हैं। पहाड़ी ओक, देवदार और चीड़ के पेड़ों का जंगल भी प्रकृति की सुंदरता का एहसास कराता है। ट्रेकिंग करने वालों के लिए यहां कौसानी में कैलाश ट्रेक, बेस कौसानी ट्रेक और बागेश्वर-सुंदरधुंडा ट्रेक आदि रास्ते बने हुए हैं जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ ट्रेकिंग का आनंद ले सकते हैं। कौसानी में ठहरने और खाने पीने की किसी तरह की समस्या नहीं है। जो कि पांच हजार रुपए में आसानी से पूरा हो सकता है।

चकराता देहरादून के पास सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। जंगलों , ट्रेक, गुफाओं और प्राचीन मंदिरों के लिए पर्यटकों के बीच बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां प्राकृतिक झरने, टाइगर वाटर फॉल, प्राकृतिक शांत स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।चकराता की सबसे ऊंची चोटी खारम्बा चोटी चारों तरफ से घने जगंलों से घिरी हुई है। चकराता से कुछ दूर कालसी एक बहुत प्राचीन और ऐतिहासिक स्थल है जहाँ सम्राट अशोक से जुड़े शिलालेख देखने को मिलते हैं। जो कि चकराता से लगभग 43.7 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। चकराता में भी 5 हजार रुपए में आसानी से घूम सकते हैं।

लैंसडाउन बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन है। लैंसडाउन से केदारनाथ पर्वत और चौकंभा का सुंदर दृश्य दिखाई देता है, जिसके चारों ओर बर्फ की चादर का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है। यहां की वादियां देखकर हर कोई खींचा चला आता है। यहां घूमने के लिए संतोषी माता मंदिर, सेंट मेरी चर्च,दरवान सिंह संग्रहालय, भुल्ला ताल झील,तारकेश्वर महादेव मंदिर,टिप इन टॉप, गढ़वाल रेजिमेंट वॉर मेमोरियल और जंगल सफारी है। लैंसडाउन से कोटद्वार की दूरी करीब 50 किमी की हैं। यहां से ट्रेन और बस की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। यहां 5 से 7 हजार रुपए में आसानी से घूमा जा सकता है।

रानीखेत अल्मोड़ा जिले से 56 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे 109 पर स्थित एक हिल स्टेशन है। रानीखेत में पर्यटन के लिए गोल्फ कोर्स, सैंट ब्रिजेट चर्च, कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर, आशियाना पार्क, मनकामेश्वर मंदिर, रानी झील, बिनसर महादेव, भालूधाम, मजखाली, ताड़ीखेत, चौबटिया आदि स्थल देखने और घूमने को मिल जाते हैं। ये सभी पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहते हैं। यहां गर्मियों के अलावा सालभर कभी भी जा सकते हैं। 5 हजार रुपए में यहां आसानी से छुट्टी बिता सकते हैं।

मसूरी पहाड़ों की रानी उत्तराखंड ही नहीं देश की बेस्ट पॉपुलर प्लेस है। मसूरी की सबसे खास बात ये है कि आसानी से पहुंचा जा सकता है। देहरादून से मात्र 40 किमी के दायरे में ही पहाड़ों की खूबसूरती देखी जा सकती है। मसूरी में माल रोड पर ही घूम कर सबसे सुखद एहसास होता है। इसके अलावा घूमने फिरने के लिए जगह- मसूरी लेक, माल रोड, केम्पटी फॉल्स, लण्ढोर कंपनी गार्डन, दलाई हिल्स, झरीपानी फॉल्स, देवलसारी कैमल्स बैक रोड, गन हिल, ज्वाला देवी मंदिर, बेनोग वाइल्डलाइफ सेंचुरी ,चार दुकान ,एडवेंचर पार्क, क्राइस्ट, चर्च मॉस्सी, फॉल्स व्हाइट वाटर राफ्टिंग आदि कई जगह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+