Lok Sabha Election: इस खास प्लान से यूपी की 17 सीटों पर जीत दर्ज करेगी कांग्रेस, ऐसे पहुंचेगी जनता तक
Uttar Pradesh ongress News: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी भी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
कांग्रेस ने यूपी की 17 लोक सभा सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए खास योजना बनाई है। प्रदेश को नौ जोनों में बांटकर यह कार्य किया जा रहा है। ये नौ जोन लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, वाराणसी व प्रयागराज हैं।

Lok Sabha Polls: 'UP में सपा का समर्थन करेगी AAP', लखनऊ में अखिलेश से मिलने पहुंचे संजय सिंहचुनाव में जमीनी प्रचार-प्रसार के साथ-साथ वह सोशल मीडिया का भी भरपूर इस्तेमाल कर रही है। इसके लिए वह पूरी रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरी हुई है। फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए हर लोकसभा क्षेत्र में एक मीडिया समन्वयक अलग से बनाया गया है। पार्टी के मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी ने बताया कि हम इसके माध्यम से पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ स्थानीय मुद्दों को भी उठाने का काम कर रहे हैं। साथ ही विपक्ष के वादों की पोल खोलने का भी काम इसके माध्यम से कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रमुख व स्थानीय मुद्दों पर अपने प्रमुख नेताओं, पूर्व विधायक, मंत्री, सांसद की बाइट लेकर उसे आम लोगों तक हर माध्यम से पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फोकस होकर काम करने का एक प्रमुख कारण यह भी है कि आज का युवा इस माध्यम का सर्वाधिक प्रयोग कर रहा है। ऐसे में उस तक अपनी बात पहुंचाने का यह एक












Click it and Unblock the Notifications