आखिर कैसे इश्क के जुनून ने लड़की को बनाया 'लव ब्रेन' का शिकार? ब्वॉयफ्रेंड का घुटने लगा दम और फिर...
कहते हैं इश्क का जुनून जब सिर चढ़ जाए तो इसे कोई नहीं रोक सकता। आपने प्यार करने वाले दो लोगों की कई कहानियां सुनी होंगी। मगर जरा सोच कर देखिये अगर ये प्यार ही आपके पार्टनर के लिए परेशानी का सबब बने लगे तो कैसा होगा। हाल ही में ऐसा ही डरा देने वाला मामला चीन से सामने आया है।
यहां एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि उसके बारे में हर अपडेट जानने को बेताब रहने लगी। जैसे कि वो कहां जा रहा है, क्या कर रहा है, किसके साथ है वगैरह वगैरह। मगर इसके बाद लड़की ने अपने पागलपन के जोश में जो किया, वो काफी डरा देने वाला था।

आमतौर पर अपने पार्टनर के बारे में जानने की सबकी इच्छा होती है। मगर जब यही इच्छा आपके पार्टनर को परेशान करने लगे तो समझ जाइये कि कहीं न कहीं दिक्कत होने लगी है। ये लड़की अपने् पार्टनर पर चौकन्नी नजर रखने लगी। हद तो तब हो गई, जब इस लड़की ने एक बार में अपने ब्वॉयफ्रेंड को 100 कॉल्स किये।
इस लड़के ने जब कॉल नहीं उठाया तो लड़की इस कदर गुस्सा हो गई कि वो भड़क गई। वो काफी परेशान रहने लगी। और देखते ही देखते वो अपने घर का सामान भी इधर से उधर फेंकने लगी। जब लड़के ने ये सब देखा तो उसने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद लड़की को डॉक्टर के पास लेकर जाया गया तो पता चला कि वो बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर से पीड़ित है।
बता दें कि जियाओयू नाम की लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से हद से ज्यादा ऑब्सेस्ड थी। जब उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को 100 बार कॉल किया और उसने नहीं उठाया तो लड़की ने घर का सामान फेंकने के बाद लड़के को आत्महत्या करने की धमकी तक डे डाली। इस बात को सुनने के बाद लड़का काफी डर गया था।
बताते चलें कि लड़की के इस डिस्ऑर्डर को डॉक्टरों ने लव ब्रेन नाम भी दिया है। हालांकि ये कोई साइंटिफिक टर्म नहीं है। बस इस परेशानी को समझने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक आम सा शब्द है। जब कोई इंसान अपने पार्टनर को लेकर हद से ज्यादा ऑब्सेस्ड हो जाता है और उसकी हर हरकत पर नजर रखने के लिए किसी भी हद तक गुजरने को तैयार होता है और हर वक्त आप उसी के साथ रहना चाहते हो। तो इसे ही लव ब्रेन कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications