Lok Sabha Elections: सीएम योगी का प्रहार- कांग्रेस हमेशा देश की कीमत पर सत्‍ता पाना चा‍हती रही है

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के मीडिया वॉर रूम का उद्घाटन किया। सीएम योगी ने भाजपा कार्यालय में बने मीडिया रूम का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र पर और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया।

cm yogi

मुख्‍ममंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर मोर्चे पर सर्वांगीण विकास किया है और उसके लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं। सीएम योगी ने कहा लोकतंत्र के महापर्व का शंखनाद हो चुका है। समाज के हर वर्ग समर्थन मिल रहा है। सबके मन में एक ही भाव है फिर एक बार मोदी सरकार।

कांग्रेस ने बांटने का काम किया है

वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में खतरनाक इरादे को जाहिर किया है। उन्‍होंने कहा कांग्रेस ने बांटने का काम किया है। एन केन प्रकारेण सत्‍ता सत्‍ता हासिल करना ही कांग्रेस का उद्देश्‍य रहा है। देश की कीमत पर कांग्रेस सत्‍ता हासिल करना चाहती है।

कांग्रेस लोगों की संपत्ति बांटेगी

सीएम योगी ने कहा कांग्रेस ने हमेशा लोगों को बांटने का काम किया है। कांग्रेस लोगों की संपत्ति बांटेगी। सीएम योगी ने कहा कि वो (कांग्रेस) कह रहे है लोगों की संपत्ति का सर्वे करवाएंगे। फिर उसका सुविधा अनुसार वितरण होगा। ऐसा ही कहना कांग्रेस के कार्यकाल के तत्‍कालीन प्रधानमंत्री का था जिन्‍होंने कहा था देश के संसाधनों पर पहला अधिकार एक वर्ग का है वहीं भाजपा ने ना केवल जातियों की बात की बल्कि युवा, गरीब, महिला और किसान की बात की और कर रहा है।

दादी के गरीबी हटाओ के नारे को तोते की तरह अब पोता रट रहा

सीएम योगी ने कहा 1970 में उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया जो फाइलों तक ही सीमित रहा अब दादी के गरीबी हटाओ के नारे को तोते की तरह उनका पोता ( राहुल गांधी) रट रहा है।

कांग्रेस देश की कीमत पर सत्‍ता पाना चाहती रही है

सीएम योगी ने कहा विपक्षी इंडिया गठबंधन जातीय गणना की बात कर रहे हैं, ये केवल आरक्षण को छिन्‍न भिन्‍न करने करने का कुत्सित प्रयास है। सीएम योगी ने आरोप लगाया कांग्रेस ने हमेशा देश की कीमत पर सत्‍ता पाना चा‍हती रही है। इसलिए वो व्‍यक्तिगत कानून की बात करती है।

इंडिया गठबंधन आधी आबादी का अपमान कर रही
कांग्रेस शरीयत कानून की बात कर रही है जबकि तीन तलाक को केंद्र की मोदी सरकार ने खत्‍म करके मुस्लिम महिलाओं को सम्‍मान दिलाया और ये इंडिया गठबंधन आधी आबादी का अपमान कर रही है देश की संप्रभुता, सुरक्षा के साथ ये खिलवाड़ करना चाहते हैं। येन केन प्रकारेण कांग्रेस अपने पुराने डीएनए के कारण देश को उसी दौर में ले जाना चाहती है।

जनता की भावनाओं को कुचलने का कुल्सित प्रयास किया गया

इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा 2024 से 2014 के बीच कांग्रेस जब तक सत्‍ता में रही उस दौरान केवल आम जनता की भावनाओं को कुचलने का कुल्सित प्रयास किया गया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा जस्टिस रंगनाथ मिश्रा कमेटी की रिपोर्ट को अपने अनुसार लागू करने का प्रयास किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+